Vastu Tips From Home: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। अगर हमारा घर और कार्यस्थल वास्तु के अनुसार बना हो तो सुख- समृद्धि बनी रहती है। वहीं अगर वास्तु अनुसार नहीं बना हो तो घर में दरिद्री छा जाती है और ऐसे घर से मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जातीं हैं। वहीं हम आज आपको वास्तु अनुसार कुछ ऐसे वास्तु उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से आप धन संपन्न हो सकते हैं।

इस दिशा में रखे तिजोरी का मुंह:

वास्तु अनुसार घर की तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की और रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती और तिजोरी गहनों और पैसों से भरी रहती है। वहीं अगर आपने तिजोरी का मुंह पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखा है तो इससे आपको धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आप धन तो खूब कमाएंगे लेकिन खर्च ज्यादा हो सकता है या फिर आप पर कर्जा अधिक हो सकता है।

ईशान कोण में न रखें कूड़ेदान:

कूड़ेदान किस दिशा में रखा है, इसका असर भी हमारे आर्थिक जीवन पर पड़ता है। मान्यता है कि अगर कूड़ेदान को उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में रखा जाए तो इससे धन का नाश होता है। ईशान कोण में गंदगी जीवन पर बुरा असर डालती है, इसलिए कभी भी ईशान कोण में कूड़ेदान को न रखें। वास्तु में 4 कोण होते हैं, जिसमें सबसे शुभ और महत्पपूर्ण कोण ईशान ही होता है। ईशान कोण के स्वामी ग्रह गुरु और देवता शिव हैं।

आग्नेय कोण में हो किचन:

रसोई हमारे घर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रसोई का होना बरकत का संकेत है। अगर रसोई को घर के पश्चिम दिशा में बनाई जाती है तो इससे घर में कभी धन नहीं टिकता। साथ ही घर में दरिद्री छा जाती है और लोग बीमार बने रहते हैं। साथ ही लोगों में बेवजह लड़ाईयां होती रहती हैं और घर में अशांति छा जाती है। आग्नेय को के अधिपति ग्रह शुक्र और देवता अग्नि हैं, इसलिए किचन हमेशा आग्नेय कोण में ही बनाना चाहिए। (यह भी पढ़ें)- Raj Yog: हथेली की ये रेखाएं देती हैं राजयोग बनने के संकेत, ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा

मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक का चिह्न:

वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार से हमारे हमारे घर में सभी सकारात्मक अथवा नकारात्मक ऊर्जाओं का आवागमन होता है। मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिह्न बनाने से घर में आर्थिक कमी नहीं होती और एकता बनी रहती है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। पारिवासिक सदस्यों में भी मधुरता बनी रहती है। (यह भी पढ़ें)- Sun Transit: ग्रहों के राजा सूर्य मीन राशि में करेंगे गोचर, इन 4 राशि वालों की चमक सकती है किस्मत