Vastu Tips for Mirror : वास्तु का मानव जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि अगर हमारा घर और कार्यस्थल वास्तु के अनुरूप नहीं बना हो तो व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है। साथ ही घर के अंदर रखी वस्तु भी अगर वास्तु के अनुसार नहीं ऱखी हो तो घर के सदस्यों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं घर में रखें आईना के बारे में, क्योंकि घर के आईने को वास्तु शास्त्र में बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है।

30 साल बाद इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, न्यायाधीश शनि देव होंगे उदय, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

वहीं घर में रखा शीशा सिर्फ देखने के लिए ही नहीं होता, बल्कि यह घर की ऊर्जा को भी प्रभावित करता है। कई बार लोग घर को सजाने के लिए भी घर में बड़े-बड़े आईने खरीदकर जहां जगह दिखे वहीं पर रख देते हैं, जो कि बिल्कुल गलत है। ऐसा करने से घर के लोगों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही धनहानि हो सकता है। सेहत खराब हो सकती है। आइए जानते हैं आईने रखने की सही दिशा…

इन दिशाओं में नहीं लगाएं आईना

वास्तु शास्त्र के मुताबिक आईना को दक्षिण दिशा, पश्चिम दिशा और दक्षिण-पूर्व की दीवारों पर लगाना बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से फिजूल खर्चों का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर के लोगों में तनाव रह सकता है। वहीं सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। 

इन दिशाओं में लगा सकते हैं आईना

वास्तु के अनुसार घर में आईना लगाने के लिए उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा सबसे अच्छी दिशा मानी जाती हैं, क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा, धन और तरक्की को आकर्षित करती है। वहीं घर की उत्तर दिशा में लगा आयताकार या वर्गाकार आईना वित्तीय विकास को बढ़ावा देता है। साथ ही इन दिशाओं में शीशा लगाने से धन में वृद्धि होती है। वहीं सुख- समृद्धि बनी रहती है। वहीं घर में टूटे शीशे को तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि टूटे हुए आईने से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इससे आर्थिक वृद्धि रुक सकती है और जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं।

500 साल बाद इन 3 राशि वालों का चमक सकता है भाग्य, बनेगा मालव्य और हंस महापुरुष राजयोग, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026