Vastu Tips for Main Gate: घर का मुख्य दरवाजा सिर्फ आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यही वो जगह है जहां से घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। वास्तु शास्त्र में इसे बहुत अहम माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर इस स्थान पर कुछ गलत चीजें रख दी जाएं, तो इसका सीधा असर हमारे जीवन, सेहत और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसी चीजें दरवाजे पर रख देते हैं जो घर में कलह, तनाव और पैसों की तंगी का कारण बनती हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे ऐसी 5 चीजों के बारे में जिन्हें कभी भी मुख्य दरवाजे पर नहीं रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं वास्तु के अनुसार कौन सी हैं वो 5 चीजें…

दरवाजे के पास गंदगी या कचरा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर के मुख्य दरवाजे के पास गंदगी या कचरा पड़ा हो तो ये नेगेटिव एनर्जी को बुलावा देता है। गंदगी से जुड़ी ऊर्जा वहां रुक जाती है और तरक्की में रुकावट पैदा करती है। इससे घर के लोगों में आपसी झगड़े बढ़ सकते हैं और आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि दरवाजे के बाहर और उसके आस-पास की जगह साफ-सुथरी रहे। इसलिए रोजाना सफाई करें और कूड़ेदान को दरवाजे से दूर रखें।

दरवाजे पर फैले जूते-चप्पल

अक्सर लोग दरवाजे के पास जूते-चप्पल उतारकर छोड़ देते हैं, लेकिन ये आदत वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में अव्यवस्था आती है और मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। इसके अलावा जूते-चप्पलों से निकलने वाली नेगेटिव एनर्जी आपके स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकती है। इसलिए बेहतर है कि जूतों के लिए घर के भीतर या किनारे पर एक व्यवस्थित रैक रखें।

दरवाजे पर खुला झाड़ू रखना

झाड़ू को लक्ष्मी जी का प्रतीक माना गया है और इसे दरवाजे पर खुला रखना या उस पर पैर लगना अपशकुन माना जाता है। झाड़ू को हमेशा छुपाकर, किसी कोने में रखें। अगर झाड़ू दरवाजे के पास पड़ा हो तो घर में धन की कमी और मां लक्ष्मी का अपमान हो सकता है। खासतौर पर रात में झाड़ू बाहर बिल्कुल न रखें।

दरवाजे के सामने बिजली का खंभा या तार

अगर आपके घर के दरवाजे के ठीक सामने बिजली का खंभा या लटकते तार हैं तो ये स्थिति वास्तु दोष मानी जाती है। इससे विशेषकर घर की महिलाओं को मानसिक तनाव और सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। यदि संभव हो तो बिजली विभाग से इसे हटवाने का प्रयास करें या फिर दरवाजे पर पर्दा, पौधे या दूसरी चीजों से इसे ढंकने की कोशिश करें ताकि इसका असर कम हो सके।

मुख्य द्वार पर मनी प्लांट रखना

मनी प्लांट को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसे घर के मुख्य द्वार पर रखना वास्तु में सही नहीं माना जाता है। इससे धन की ऊर्जा बाहर निकलने लगती है और आर्थिक तंगी आ सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।