Vastu Tips For Main Gate: घर का मुख्य द्वार केवल अंदर-बाहर आने-जाने का रास्ता नहीं होता, बल्कि यहीं से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा का भी प्रवेश होता है। वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को बहुत पवित्र और ऊर्जावान स्थान माना गया है। इसलिए इस स्थान की सफाई, पवित्रता और कुछ खास नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। अगर हम अनजाने में भी कुछ गलतियां कर दें, तो इसका असर पूरे घर के माहौल और घर के सदस्यों की तरक्की व सुख-शांति पर पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ कामों को घर के मुख्य द्वार पर बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए वरना इससे अशुभ प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मुख्य द्वार पर किन कामों से बचना चाहिए।

मुख्य द्वार पर पैर न पटखें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार पर जोर-जोर से पैर पटक कर चलना ठीक नहीं होता। इससे नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है और घर में लड़ाई-झगड़े, तनाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

जूते-चप्पल न घसीटें

मुख्य द्वार पर जूते या चप्पल घसीटना अपशकुन माना जाता है। यह आदत घर में दरिद्रता और आलस्य को बढ़ाती है। इसलिए जूते या चप्पल पहनते या उतारते समय उन्हें सही तरीके से संभालकर रखें और घसीटने से बचें।

किसी के पैर न छुएं

वैसे तो बड़ों के पैर छूना आदर का प्रतीक है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार पर किसी के पैर छूने से ऊर्जा का प्रवाह रुक सकता है। मुख्य द्वार को देव स्थान की तरह पवित्र माना जाता है, इसलिए इस स्थान पर झुकने या चरण स्पर्श करने से बचना चाहिए।

झाड़ू को द्वार पर न रखें

झाड़ू को मुख्य द्वार पर रखने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है। इससे घर में आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। इसलिए झाड़ू को हमेशा घर के किसी छिपे हुए स्थान पर रखें और खासकर शाम के समय झाड़ू को दरवाजे के पास बिल्कुल न छोड़ें।

द्वार पर बाल न संवारें

मुख्य द्वार पर बालों में कंघी करना भी वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। इससे मानसिक अस्थिरता बढ़ती है और नकारात्मक विचार घर में फैल सकते हैं। साथ ही, आपकी यह आदत किस्मत में बाधाएं भी खड़ी कर सकती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।