Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर एक कोने से नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसलिए जरूरी है कि घर का हर एक कोना वास्तु दोष से मुक्त हो। वास्तु में कई ऐसे उपाय गए है जिन्हें अपनाकर व्यक्ति बुरा शक्तियों के साथ नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पा सकता है। इन्हीं उपायों में से एक है घर के मुख्य द्वारा में रोजाना पानी का छिड़काव करना। आमतौर पर माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार से देवी-देवता का आगमन से लेकर नकारात्मक ऊर्जा भी प्रवेश करती है। इसलिए मुख्य द्वारा में ऊँ, स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से लेकर रंगोली बनाते हैं। इसके अलावा आप चाहे, तो इस तरह से रोजाना पानी का छिड़काव कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लाभ और कैसे करें पानी छिड़काव।

नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगी मुक्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मुख्य द्वार में पानी का छिड़काव करने से घर में नकारात्मक और बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती है। यह एक कवच की तरह काम करता है।

वास्तु दोष से मुक्ति है मुक्ति

सुबह जल्द उठकर हथेली में पानी लेकर मुख्य द्वार में छिड़कने से वास्तु दोषों से भी मुक्ति मिलती है।

सदस्यों को मिलता है भाग्य का साथ

वास्तु के हिसाब से घर का मुख्य द्वार काफी शुभ होता है। ऐसे में अगर ये साफ-सुथरा होगा, तो घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाएंगी। ऐसे में घर में रहने वाले लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ तरक्की मिलेगी।

घर भी होगा शुद्ध

वास्तु के अनुसार माना जाता है कि घर के मुख्य द्वार में जल छिड़कने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक आकर्षित होती है। इसके साथ ही घर की भी शुद्धि हो जाएगी।

घर में रहेगी शांति और सुकुन

घर के मुख्य द्वार में पानी छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष समाप्त हो जाएगा, जिससे घर में होने वाली क्लेश से भी छुटकारा मिल जाएगा।

मुख्य द्वार में ऐसे छिड़के पानी

सुबह के समय साफ पानी अपनी अंजुली में लें और मुख्य द्वार में घड़ी की दिशा में घुमाते हुए छिड़क दें यानी दरवाजे के ऊपर से नीचे की ओर आकर जमीन में गिरा दें। इसके साथ ही दरवाजे के दोनों ओर पानी छिड़क दें। इसके बाद इसे सूखने दें।