Kitchen Vastu Dosh: वास्तु का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। वहीं अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुरूप नहीं बना हो तो हमको आर्तिक तंगी का सामना करना पड़ता है। साथ ही जीवन में दरिद्री छा जाती है और जहां दरिद्री छा जाती है, वहां से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं घर की किचन किस दिशा में होनी चाहिए और किचन बनवाते समय क्या- क्या सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु अनुसार किचन कैसी होनी चाहिए…

इस दिशा में हो सिंक

वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में शिंक हमेशा उत्तर पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में होना चाहिए। ऐसा होने से घर के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। साथ ही संपन्नता बनी रहती है। वहीं पानी की पाइप्स, गंदे पानी की पाइप, वॉशवेसिन यानी पानी से जुड़ा हुआ कोई भी स्त्रोत या वास्तु उत्तर या फिर उत्तर पूर्व कोने की तरफ नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है। 

इस दिशा में हो अलमारी

वास्तु के अनुसार किचन में सामान रखने के लिए स्लैब, आलमारी, दक्षिण या पश्चिम दिशा में बनाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर लोगों के जीवन में सुख- समृद्धि का वास रहता है। साथ ही वास्तु देवता भी प्रसन्न रहते हैं।

किचन के द्वार के सामने नहीं हो बॉशरूम

वास्तु शास्त्र अनुसार किचन के मुख्य द्वार के सामने बॉशरूम नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही घर के लोगों की आर्थिक स्थिति खराब रहती है। वहीं घर लोगों के बीच क्लेश बनी रहती है।

इस दिशा में रखें सामान

किचन में बिजली का सामान जैसे-माइक्रावेव, मिक्सी आदि दक्षिण पूर्व के कोने में रखना चाहिए। साथ ही बर्तन स्टैंड या कोई अन्य भारी वस्तु दक्षिण या पश्चिम में रखें। ऐसा करने से वास्तु देवता प्रसन्न रहते हैं। साथ ही उनका आशीर्वाद बना रहता है।

इस दिशा में बनवाएं किचन

वहीं अगर किचन की बात करें तो रसोई घर हमेशा घर के दक्षिण-पूर्वी कोने पर बनाना चाहिए। अगर इस दिशा में बनवाना संभव नहीं हो तो आप उत्तर पश्चिम कोण में भी बनवा सकते हैं। ऐसा करने से वास्तु दोष नहीं लगता है। साथ ही घर के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024