Kitchen Vastu Tips: घर में किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, बल्कि इसे मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का वास स्थल भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र में किचन से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी माना जाता है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ये नियम घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में किचन में रखे जाने वाले बर्तनों का भी विशेष महत्व बताया गया है। खासकर तवा और कड़ाही को लेकर, कई घरों में आपने देखा होगा कि लोग इन दोनों बर्तनों को उल्टा रख देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना अशुभ माना जाता है और कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे परिवार के सदस्यों की सेहत और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं..

वास्तु में तवा और कड़ाही को उल्टा रखना माना जाता है अशुभ

स्वास्थ्य पर असर

जब भी हम किचन में खाना बनाते हैं, तो उसके बाद बर्तन धोकर उन्हें सही तरीके से रखना जरूरी होता है। वास्तु के अनुसार, तवा और कड़ाही को उल्टा रखने से नुकसान हो सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि तवा और कड़ाही को उल्टा रखने से परिवार के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे घर के लोग बार-बार बीमार पड़ सकते हैं।

नकारात्मक ऊर्जा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तवा और कड़ाही को उल्टा रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े और मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं।

आर्थिक तंगी

कहा जाता है कि अगर तवा और कड़ाही को उल्टा रखा जाए, तो घर में दरिद्रता का वास होता है। इससे आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं और आमदनी में भी कमी आ सकती है।

मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

तवा और कड़ाही को उल्टा रखने से मां लक्ष्मी भी नाराज हो सकती हैं, जिससे घर में बरकत कम हो सकती है और पैसों की तंगी आ सकती है।

तवा और कड़ाही रखने का सही तरीका

अगर आप अपने घर में सुख-शांति और बरकत बनाए रखना चाहते हैं, तो किचन में तवा और कड़ाही को सही तरीके से रखना जरूरी है। खाना बनाने के बाद तवा और कड़ाही को अच्छी तरह से धोकर सीधा रखें। इस बात का खास ध्यान रखें कि रातभर किचन में गंदे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसके अलावा कभी भी तवे पर पानी डालकर नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।