Vastu Tips For Keys: क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि आप घर की चाबियों को कहां और कैसे रखते हैं? अक्सर लोग चाबियों को कहीं भी रख देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आदत आपके घर की ऊर्जा पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। दरअसल, चाबी केवल तिजोरी या दरवाजे खोलने का साधन नहीं है, बल्कि यह घर की सुरक्षा, धन और सौभाग्य से भी जुड़ी होती है। अगर चाबियों को गलत स्थान पर रखा जाए तो इससे आर्थिक नुकसान, नकारात्मक ऊर्जा और भाग्य में रुकावटें आने लगती हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि वास्तु के अनुसार चाबियों को कहां और कैसे रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं चाबी रखने के सही नियम और दिशा के बारे में…
चाबी रखने की सही दिशा कौन-सी है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार चाबियों को रखने के लिए पश्चिम दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। इस दिशा में चाबी स्टैंड या बॉक्स रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर के सदस्यों में सामंजस्य बना रहता है।
किन जगहों पर चाबी नहीं रखनी चाहिए?
- किचन में चाबी रखने से आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। अग्नि तत्व की अधिकता से चाबी की ऊर्जा असंतुलित हो जाती है, जिससे घर में स्थिरता नहीं रहती।
- पूजा का स्थान अत्यंत पवित्र होता है। वास्तु के अनुसार, पूजा स्थल पर चाबियों जैसी धातु की वस्तुएं रखने से शुभ ऊर्जा बाधित होती है।
- बेडरूम विश्राम का स्थान होता है। यहां चाबियों जैसी सक्रिय ऊर्जा वाली वस्तुएं रखने से मानसिक तनाव, अनिद्रा और बेचैनी हो सकती है।
चाबी स्टैंड या बॉक्स कैसा होना चाहिए?
- लकड़ी का स्टैंड रखना शुभ माना जाता है। धातु की अपेक्षा लकड़ी से बना चाबी स्टैंड ऊर्जा संतुलन में अधिक सहायक होता है।
- बिखरी हुई चाबियां अव्यवस्था और नकारात्मकता का संकेत होती हैं। उन्हें हमेशा एक व्यवस्थित और साफ-सुथरे बॉक्स में रखें।
- वास्तु के अनुसार, चाबी स्टैंड या बॉक्स पर ‘ॐ’, ‘स्वास्तिक’ जैसे शुभ प्रतीक अंकित करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
ऐसी चाबियों से बचें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पुरानी, जंग लगी या टूटी हुई चाबियां रखना अशुभ माना जाता है। यह घर की ऊर्जा को कमजोर करती हैं और आर्थिक हानि का कारण बन सकती हैं। इसलिए इन्हें समय रहते तुरंत हटा देना चाहिए।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।