Vastu Tips For Career And Busniess Growth: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। क्योंकि अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो हमारे जीवन में दरिद्रता छा जाती है। साथ ही ऐसी जगह से मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है। वहीं यहां हम आपको ऐसे वास्तु उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। क्योंकि वास्तु के ये उपाय आपके जीवन में संतुलन लाते हैं और कार्यों को आसान बनाते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
इस दिशा में मुंह करके बैठे
ऑफिस या कार्यस्थल पर जिस डेस्क या कुर्सी पर आप काम कर रहे हैं, उसको उत्तर, उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। ऐसा करने से आपके कार्यों में आ रही अड़चन दूर होती है। साथ ही पूरी तरह साफ सफाई रखें और सामान को अधिक ना फैलाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है।
इन चीजों को रख सकते हैं
वास्तु शास्त्र अनुसार जिस डेस्क पर आप काम कर रहे हैं, वहां आप क्रिस्टल, बांस का पौधा, सिक्कों का जहाज, जापानी बिल्ली आदि चीजें रख सकते हैं। ऐसा करने से सकारात्मक सौच बनती है। साथ ही वास्तु दोष के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है। साथ ही हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आप जहां बैठे हों, वह जगह मेन गेट से दूर हो।
निगेटिव एनर्जी आती है
ऑफिस या कार्यस्थल पर आपको हमेशा ऐसी जगह का चयन करना चाहिए। जहां आपकी कुर्सी के पीछे दीवार हो या ऑफिस या कारोबारी का मेन गेट आपकी कुर्सी के पीछे हो। पीछे दीवार होने या कार्यस्थल का मेन गेट होने से जीवन में निगेटिव एनर्जी आती है। साथ ही काम बनते- बनते रह जाते हैं। इसलिए ऑफिस या कार्यस्थल पर बैठते समय ऐसी जगह का चयन करें, जो वास्तु के अनुरूप हो।
लैपटॉप और कंप्यूटर की सही दिशा
वास्तु शास्त्र अनुसार ऑफिस और कार्यस्थल पर लैपटॉप और कंप्यूटर की सही दिशा में रखा होना चाहिए। लैपटॉप या कंप्यूटर को हमेशा ईशान कोण में रखना चाहिए। वहीं अगर कैबिन में बैठते हैं तो ध्यान रखें कि केबिन को उत्तर दिशा, पूर्व दिशा या ईशान कोण में होना चाहिए। ऐसा करना शुभ रहता है। साथ ही व्यक्ति सही डिसीजन लेने में सक्षम रहता है।