Vastu Tips For Home: व्यक्ति की तरक्की, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति से लेकर परिवार संबंधी समस्याएं घर के ऊपर काफी निर्भर करती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के हर एक कोने से नकारात्मक या फिर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो वास्तु दोष का कारण भी बनती है। घर में वास्तु दोष होने के कारण हर एक सदस्य के जीवन पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते घर के वास्तु दोष को खत्म किया जाए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, वास्तु दोष हटाने के साथ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए घर में कुछ शुभ चिन्ह हर कोने में बना सकते हैं। शास्त्रों में इन चिन्हों का विशेष महत्व है।
घर के मुख्यद्वार में शुभ-लाभ, ऊं जैसे कई शुभ चिन्हों को लगाने के बारे में सुना होगा या फिर आपने भी घर में लगाएं होंगे। लेकिन इसके अलावा आप घर के अंदर कुछ कोने में ये शुभ चिन्ह बना सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी भी अति प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि, धन-संपदा का आशीर्वाद देती हैं। अगर आप खुद चिन्ह नहीं बनाना चाहते हैं, तो बाजार से स्टीकर के रूप में भी लाकर लगा सकते हैं।
घर के पांच कोने में बनाएं ये शुभ चिन्ह

बनाएं वैष्णव तिलक
शास्त्रों में वैष्णव तिलक के बारे में आपने खूब सुना होगा। आमतौर पर ये तिलक भगवान विष्णु, श्री कृष्ण और श्री राम की पूजा करते समय लगाते हैं। ऐसे में आप चाहे, तो घर के किसी कोने में वैष्णव तिलक बना सकते हैं। इस चिन्ह के लिए आप चंदन का इस्तेमाल करें।

श्री सहित बनाएं ये शुभ चिन्ह
घर के तीसरे कोने में श्री का चिन्ह बना सकते हैं। माना जाता है कि जिस घर में श्री चिन्ह बना होता है वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए आप इस चिन्ह को बनवा सकते हैं। इसके अलावा आप स्वास्तिक और ॐ का चिन्ह भी बना सकते हैं।
वास्तु चिन्ह
घर के चौथे कोने में वास्तु का चिन्ह बनाना लाभकारी होगा, क्योंकि इसे भी शिव जी का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में बनाने से वास्तु दोष के साथ-साथ शनि की स्थिति भी मजबूत होती है।

शंख का चिन्ह
हिंदू धर्म में शंख को काफी पवित्र माना जाता है। इसके साथ ही यह भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी को अति प्रसन्न है। इसलिए इस शुभ चिन्ह को घर में बनाने से वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकती हैं और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है। इसलिए घर के किसी कोने को साफ करके वहां पर सिंदूर या फिर चंदन से इस चिन्ह को बना सकते हैं।
धनुष-बाण चिन्ह
घर के पांचवे कोने में धनुष-बाण का चिन्ह बनवा सकते हैं। वास्तु के अनुसार, इस चिन्ह को सफलता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में बनाने से हर एक सदस्य को सफलता, तरक्की मिलती है।
घर के मुख्य द्वार में बनाएं सूर्य चिन्ह
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार में सूर्य चिन्ह बनाना लाभकारी हो सकता है। आप चाहे, तो तांबे से बना सूर्य लगा सकते हैं। इससे भी शुभ फलों की प्राप्ति होगी।