Feng Shui Tips: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र के साथ-साथ फेंगशुई को भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, घर में कुछ चीजों को रखने से सुख-समृद्धि और शांति मिलती है और धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है। फेंगशुई की मानें तो घर में कुछ चीजों को रखने से व्यक्ति की किस्मत बदल सकती है। आपको बता दें कि फेंगशुई एक प्राचीन चीनी विज्ञान है, जिसका उद्देश्य घर में ऊर्जा का संतुलन बनाना और वातावरण को पॉजिटिव बनाना है। इसमें कुछ खास वस्तुओं को सही दिशा में रखने से जीवन में शुभ फल मिलते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं फेंगशुई की ऐसी 7 चीजों के बारे में, जो आपके जीवन को सुखमय और समृद्ध बना सकती हैं।
धातु का कछुआ
फेंगशुई में कछुआ को दीर्घायु, सुरक्षा और स्थिरता का प्रतीक माना गया है। इसे उत्तर दिशा में पानी से भरे बाउल में रखकर रखने से आर्थिक स्थिरता मिलती है। यह कछुआ धन को सुरक्षित रखने और नई आमदनी के रास्ते खोलने में भी मदद करता है। अगर जीवन में अस्थिरता या धन की कमी महसूस हो रही हो, तो इसे जरूर आजमाएं।
तीन पैरों वाला मेंढक
इस खास मेंढक के मुंह में एक सिक्का होता है और यह फेंगशुई में धन के देवता के रूप में देखा जाता है। इसे घर के मुख्य दरवाजे के पास अंदर की ओर मुंह करके रखा जाता है। मान्यता है कि यह मेंढक घर में धन को आकर्षित करता है और पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर करता है।
चीनी सिक्के
तीन चीनी सिक्कों को लाल रिबन से बांधकर तिजोरी, कैशबॉक्स या ऑफिस की दराज में रखें। इन्हें फेंगशुई में सौभाग्य और धन वृद्धि का प्रतीक माना गया है। इनका उपयोग पैसों की आवक बनाए रखने और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किया जाता है।
क्रिस्टल बॉल
क्रिस्टल बॉल सकारात्मक ऊर्जा और सफलता की प्रतीक है। इसे ड्रॉइंग रूम या ऑफिस के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखने से संबंधों में मधुरता, मन की शांति और कार्यों में सफलता मिलती है।
लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा यानी हंसते हुए बुद्ध को देख कर ही सकारात्मकता महसूस होती है। इसे घर या ऑफिस में ऐसी जगह रखें जहां आते-जाते नजर पड़े। यह धन, हंसी-खुशी और तरक्की का प्रतीक है।
विंड चाइम
हवा के बहाव से मधुर ध्वनि करने वाली विंड चाइम घर के मुख्य द्वार या बालकनी में लगाई जाती है। इसकी आवाज नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाकर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश कराती है।
बांस का पौधा
लकी बैंबू को करियर और हेल्थ के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इसे पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से जीवन में संतुलन बना रहता है, करियर में उन्नति होती है और धन बरसता है।
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।