Vastu Tips for Gifts: हमारे समाज में गिफ्ट देने की परंपरा बहुत पुरानी है। शादी हो, जन्मदिन हो या कोई त्योहार, हम अपने रिश्तों को मजबूत करने और खुशियां बांटने के लिए एक-दूसरे को तोहफे देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ गिफ्ट ऐसे होते हैं, जिन्हें देने से रिश्तों में दरार आ सकती है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें गिफ्ट में देना अशुभ माना जाता है। इससे न केवल आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं बल्कि आपके जीवन में भी परेशानियां आ सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें कभी भी गिफ्ट में नहीं देना चाहिए।

नुकीली चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गिफ्ट में कभी भी नुकीली चीजें जैसे कि चाकू, तलवार, कैंची या किसी भी तरह का धारदार सामान नहीं देना चाहिए। इसे गिफ्ट करने से रिश्तों में खटास आ सकती है। मान्यता है कि नुकीली चीजें रिश्तों को काट देती हैं। इसके अलावा जिन लोगों को आप ये चीजें गिफ्ट करते हैं, उनके जीवन में आर्थिक परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। इसलिए चाहे रिश्तेदार हो या दोस्त, इस तरह का तोहफा देने से बचें।

घड़ी

अक्सर हम खास मौकों पर गिफ्ट में घड़ी देना पसंद करते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ बताया गया है। घड़ी समय का प्रतीक होती है और गिफ्ट में देने का अर्थ है कि आप उस व्यक्ति का अच्छा समय उनसे दूर कर रहे हैं। इससे आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं और नकारात्मकता आ सकती है।

भगवान की फोटो या मूर्ति

बहुत से लोग सोचते हैं कि भगवान की मूर्ति या फोटो देना शुभ होता है, लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे गिफ्ट में देना उचित नहीं माना गया है। भगवान की मूर्ति या तस्वीर घर में सुख-शांति और समृद्धि लाती है, लेकिन जब आप इसे किसी और को देते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि आप अपने घर की सकारात्मक ऊर्जा दूसरों को दे रहे हैं। इससे आपके घर में सुख-शांति प्रभावित हो सकती है।

पेन

पढ़ाई करने वाले बच्चों या ऑफिस में काम करने वाले लोगों को पेन गिफ्ट देना आम बात है, लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा नहीं करना चाहिए। पेन गिफ्ट में देने से आपके करियर या व्यवसाय पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इससे आपके मेहनत के फल का लाभ दूसरों को मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अगर गिफ्ट देना ही हो तो कोई और चीज चुनें।

पानी से जुड़ी चीजें

गिफ्ट में पानी से जुड़ी चीजें जैसे फिश एक्वेरियम, झरना, कछुआ शोपीस या पानी से भरे शोपीस देना भी अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि पानी सौभाग्य का प्रतीक होता है और जब आप किसी को पानी से जुड़ी चीजें गिफ्ट करते हैं तो इसका मतलब है कि आप अपना सौभाग्य उस व्यक्ति को सौंप रहे हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है और धन हानि हो सकती है।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।