Vastu Tips For Gautam Buddha Statue: वास्तु शास्त्र में हर एक चीज को लेकर नियम बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में गौतम बुद्ध की मूर्ति या तस्वीर रखने से तरक्की और सुख-समृद्धि मिलती है। अगर आप भी अपने घर में सुख-शांति और सकारात्मक माहौल चाहते हैं तो गौतम बुद्ध की मूर्ति रखना एक बेहद असरदार उपाय माना जाता है। यह सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार यह घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने वाला एक शक्तिशाली माध्यम भी है। लेकिन इसका लाभ आपको तभी मिलेगा जब मूर्ति को सही दिशा और स्थान पर रखा जाए। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार गौतम बुद्ध की मूर्ति कहां और कैसे रखनी चाहिए।

उत्तर-पूर्व दिशा है सबसे शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान बुद्ध की मूर्ति रखने की सबसे शुभ दिशा उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) मानी जाती है। यह दिशा अध्यात्म और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र होती है। अगर इस कोने में पूजा घर, लिविंग रूम या कोई शांत स्थान हो, तो वहां पर बुद्ध की मूर्ति रखना बहुत फलदायी होता है। मूर्ति इस तरह रखें कि उसका चेहरा पूर्व या उत्तर की ओर हो। इससे घर में मानसिक शांति और समृद्धि बनी रहती है।

पूजा घर में भी रख सकते हैं मूर्ति

अगर घर के उत्तर-पूर्व हिस्से में स्थान नहीं है तो आप पूजा कक्ष में भी गौतम बुद्ध की मूर्ति रख सकते हैं। यहां इसे अन्य देवी-देवताओं के साथ पूर्व दिशा की ओर मुख करके रखें।

लिविंग रूम भी है बेहतर विकल्प

अगर घर का लिविंग रूम ही वह जगह है जहां परिवार के सदस्य सबसे ज्यादा समय बिताते हैं, तो यहां भी बुद्ध की मूर्ति रखना बहुत अच्छा होता है। इसे पूर्व या उत्तर दिशा की ओर किसी शेल्फ या टेबल पर रखें। इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति जमीन से कम से कम 2-3 फीट ऊपर होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, ध्यान मुद्रा वाली बुद्ध मूर्ति यहां सबसे उपयुक्त मानी जाती है।

स्टडी रूम भी है शुभ

गौतम बुद्ध की मूर्ति को स्टडी रूम या ध्यान कक्ष में रखना भी वास्तु के अनुसार बहुत अच्छा माना गया है। यह स्थान एकाग्रता, विचारशीलता और मन की शांति के लिए उत्तम होता है। मूर्ति को पूर्व या उत्तर दिशा में रखें और सामने दीपक या अगरबत्ती जलाएं। छात्र-छात्राओं के लिए यह विशेष लाभकारी माना गया है।

इन जगहों पर न रखें मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ जगहों पर बुद्ध की मूर्ति रखना निषेध माना गया है। जैसे बेडरूम, किचन, बाथरूम और स्टोर रूम। ये स्थान मूर्ति रखने के लिए उपयुक्त नहीं होते क्योंकि यहां की ऊर्जा अशुद्ध मानी जाती है।

मूर्ति की मुद्रा और सफाई का रखें ध्यान

बुद्ध की मूर्ति की मुद्रा भी बहुत मायने रखती है। ध्यान मुद्रा मन को शांत करती है, जबकि हंसते हुए बुद्ध यानी लाफिंग बुद्धा घर में सुख-समृद्धि और हंसी-खुशी लाते हैं। वास्तु के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को मुख्य दरवाजे के सामने रखना शुभ माना जाता है। नियमित रूप से मूर्ति की सफाई करें और दीपक या धूप जलाएं। अगर मूर्ति टूट जाए तो उसे विसर्जित कर नई मूर्ति स्थापित करें।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।