Vastu Tips For Fridge: अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि वह फ्रिज के ऊपर कुछ न कुछ सामान रख देते हैं। फिर चाहें घर या गाड़ी की चाबी हो या फिर सजावट का सामान, बिना सोचे समझे ऐसी कई तरह की चीजें वहां रख देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में फ्रिज के ऊपर चीजें रखने को लेकर खास सावधानियां बताई गई हैं? जी हां, वास्तु के अनुसार, कुछ सामान ऐसे होते हैं, जिन्हें फ्रिज के ऊपर रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है और पैसों की तंगी भी आने लगती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में फ्रिज के ऊपर किन सामानों को रखने की मनाही है।

फ्रिज के ऊपर न रखें पौधा

अक्सर लोग सजावट के तौर पर छोटे-छोटे पौधे फ्रिज के ऊपर रखे देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी प्रकार का पौधा फ्रिज के ऊपर रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में अशांति और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

ट्रॉफी और अवॉर्ड्स से भी बचें

ट्रॉफी और अवॉर्ड्स हमारे लिए गर्व की बात होती है और हम इन्हें सभी को दिखाना चाहते हैं। लेकिन इन्हें फ्रिज के ऊपर रखना वास्तु के लिहाज से बिल्कुल ठीक नहीं माना जाता है। वास्तु के अनुसार, फ्रिज के ऊपर ट्रॉफी या अवॉर्ड्स रखने से धन की हानि हो सकती है और व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

फिश एक्वेरियम भी न रखें

कुछ लोग घर में शुभता के लिए फिश एक्वेरियम रखते हैं और जगह की कमी के कारण उसे फ्रिज के ऊपर ही सजा देते हैं। लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार, इससे न सिर्फ घर में दुःख और तनाव बढ़ता है बल्कि मछलियों की जान को भी खतरा हो सकता है।

पैसे और सोने का सामान न रखें

वास्तु के अनुसार, फ्रिज के ऊपर कभी भी नकद पैसे, सिक्के या सोने-चांदी का सामान नहीं रखना चाहिए। यह धन की हानि का कारण बन सकता है और इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।

दवाइयां रखने से भी बचें

कई लोग दवाइयों को जल्दी मिल जाएं इसलिए फ्रिज के ऊपर रख देते हैं, लेकिन यह न तो स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और न ही वास्तु के हिसाब से। ऐसा कहा जाता है कि गर्म जगह पर दवाइयों का असर खत्म हो सकता है और नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक