Vastu Tips for Business: वास्तु शास्त्र में बताए टिप्स को बहुत खास माना जाता है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए वास्तु शास्त्र में बताए उपायों को बहुत असरदार मानते हैं। कहा जाता है कि इन उपायों को करने से ऐसी ऊर्जा का संचार होता है जिससे तरक्की के योग बनने लगते हैं। इस ऊर्जा की वजह से व्यापार में तरक्की होना शुरू हो जाती है। जिन लोगों को भी अपने बिजनेस में नुकसान हो रहा हो उन्हें यह उपाय जरूर करने चाहिए।
ऑफिस में लगाएं पहाड़ों की तस्वीर – ऑफिस में अपनी सीट के पीछे पहाड़ों की फोटो लगाएं। माना जाता है कि ऊंचे पहाड़ों की फोटो लगाने से व्यापार भी ऊंचाइयों को छूता रहता है। जिन लोगों को व्यापार में हानि का सामना करना पड़ रहा हो उन्हें उपाय जरूर करना चाहिए। इस उपाय को करने से बहुत जल्द फायदा होता है।
लगाएं बांस का पौधा – वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को बहुत शुभ माना गया है। कहते हैं कि इससे धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही इससे ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। जो लोग व्यापार में लाभ कमाना चाहते हों उन्हें अपने ऑफिस में बांस का पौधा लगाना चाहिए। इससे बहुत जल्द तरक्की के योग बनते हैं।
लकी बिल्ली है असरदार – बिजनेस में सक्सेस हासिल करने के लिए लकी बिल्ली लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस उपाय को फेंगशुई में भी असरदार माना गया है। कहते हैं कि जो लोग व्यापार में सफलता पाने के लिए लकी बिल्ली लगाते हैं उन्हें लगातार सफलता मिलती चली जाती है। यह उपाय बहुत आसान और असरदार है।
ऑफिस टेबल पर रखें कॉइन प्लांट – वास्तु शास्त्र में कॉइन प्लांट को धन खींचने वाला पौधा माना गया है। अगर आप अपने ऑफिस में हानि झेल रहे हैं तो आपको अपनी ऑफिस टेबल पर कॉइन प्लांट लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाकर ध्यान रखें कि समय-समय पर इसकी कटाई छटाई करते रहें। अगर इसका कोई पत्ता सूख जाए तो उसे हटा दें।