Broom Vastu Tips: सनातन धर्म में झाड़ू को सिर्फ सफाई करने की चीज नहीं माना जाता है, बल्कि इसका संबंध धन की देवी लक्ष्मी से भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जहां सफाई होती है और वातावरण शुद्ध रहता है और वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। यह कारण है कि झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक भी माना गया है। इसलिए हिंदू धर्म के लोग इसे बड़े ही सम्मान के साथ घर में रखते हैं। मान्यता है कि जिन घरों में झाडू सही दिशा और स्थान पर रखा जाता है, तो वहां दरिद्रता नहीं आती और सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं, अगर झाड़ू को गलत दिशा में रखा जाए तो इससे मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, व्यक्ति को कई मुसीबतों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू रखने की सही और गलत दिशा कौन सी है। तो चलिए जानते हैं कि झाड़ू को किस दिशा में रखना शुभ होता है और किन जगहों पर रखने से बचना चाहिए।
घर की किस दिशा में झाड़ू रखना शुभ माना जाता है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू रखने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा को सबसे शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में सदैव खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में रखा गया झाड़ू कई तरह की परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। अगर इस दिशा में झाड़ू रखने की जगह नहीं हो, तो आप झाड़ू को पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं, यह भी शुभ मानी जाती है।
किस दिशा में न रखें झाड़ू?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को कभी भी ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा और आग्नेय कोण यानि दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि इन दिशाओं में झाड़ू रखने से घर में आर्थिक तंगी आ सकती है और परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इससे मानसिक तनाव और वास्तु दोष भी बढ़ सकता है। इसलिए इन दिशाओं में गलती से भी झाड़ू न रखें।
झाड़ू को इन जगहों पर भी रखने से बचें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को बेडरूम, पूजा घर या स्टोर रूम रखने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इन जगहों पर झाड़ू रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है। इसके अलावा, इस बात का भी ध्यान रखें कि झाड़ू को कभी भी लांघना नहीं चाहिए और न ही उसे ऐसी जगह रखना चाहिए जहां किसी की नजर उसपर न पड़ें।
यह भी पढ़ें…
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।