Vastu Tips for Husband Wife Relation: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि अगर हमारा घर वास्तु के अनुरूप नहीं बता हो तो हमारे जीवन में दरिद्री छा जाती है। साथ ही जहां दरिद्री छा जाती है तो उस स्थान से मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं। वहीं यहां हम बात करने जा रहे हैं घर के बेडरूम के बारे में, क्योंकि व्यक्ति सबसे ज्यादा समय अपने बेडरूम में बिताता है। वहीं बेडरूम में हम कुछ भी रख देते हैं, जो कि गलत है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात के समय बेडरूम में कुछ वस्तुओं का होना आर्थिक परेशानियों को बढ़ाता है। साथ ही पति- पत्नी के बीच में तनाव बढ़ता है। साथ ही आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में…

Palmistry: भाग्यशाली लोगों की हथेली पर होते हैं ये 6 शुभ निशान, बनते हैं अकूत धन- दौलत के मालिक, जीते हैं लैविश लाइफ

बेडरूम में नहीं रखें जूते- चप्पल

जूते-चप्पल बेडरूम में रखना अशुभ माना जाता है। इससे पति-पत्नी के संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और दोनों के बीच तनाव पैदा होने लगता है। साथ ही वास्तु दोष लगता है। वहीं आर्थिक स्थिति भी खराब रहती है। इसलिए बेडरूम में जूते- चप्पल नहीं रखने चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नहीं रखें 

वास्तु शास्त्र अनुसार मोबाइल, लैपटॉप, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बेड के पास नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पति- पत्नी के रिश्तों पर प्रभाव पड़ता है। क्योंकि इन उपकरणों से नकारात्मक ऊर्जा और रेडिएशन निकलती है, जो नींद की कमी और मानसिक अशांति पैदा करती है। इसलिए सोते समय इन चीजों को बंद कर लें। 

कटे- फटे हुए कपड़े 

वास्तु शास्त्र के अनुसार फटे-पुराने कपड़ों को घर में रखना अशुभ माना जाता है। यह कपड़े निगेटिव ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और में आर्थिक रुकावट पैदा करते हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में समस्या उत्पन्न होती हैं। 

देवताओं के चित्र और मूर्ति

घर के बेडरूम में देवी- देवताओंं के चित्र और मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि घर का बेडरूम सोने और पति-पत्नी के निजी पलों के लिए होता है। बेडरूम में भगवान की मूर्ति या धार्मिक ग्रंथ रखने से घर में विपरीत स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। साथ ही ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। वहीं पति- पत्नी के बीच कलह होती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026मकर राशि का वर्षफल 2026
कुंभ राशि का वर्षफल 2026मीन राशि का वर्षफल 2026