Home Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर से लेकर घर में रखे हर एक फर्नीचर के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है। वास्तु में बेड यानी बिस्तर को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। यह एक ऐसी जगह है जहां व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारता है। लेकिन कई बार अनजाने में बिस्तर को लेकर हम ऐसी छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो घर की पॉजिटिव एनर्जी को नुकसान पहुंचाती हैं। दरअसल, वास्तु कहता है कि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें कभी भी बिस्तर के नीचे नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी आती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन चीजों को बिस्तर के नीचे रखने से बचना चाहिए।
पैसे और पर्स
अक्सर लोग रात को सोते वक्त अपना पर्स या नकद पैसे बिस्तर के नीचे रखकर सो जाते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर में धन की कमी हो सकती है। माना जाता है कि इस आदत से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और घर में पैसा टिकता नहीं। इसलिए पर्स या पैसे को हमेशा अलमारी या तिजोरी में ही रखें, न कि बिस्तर के नीचे।
गहने और कीमती सामान
कुछ लोग अपने कीमती गहने, जैसे सोने या चांदी की चीजें, रात में बिस्तर के नीचे छिपा कर रखते हैं, ताकि सुरक्षित रहें। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे अशुभ माना गया है। गहनों को सिरहाने या बिस्तर के नीचे रखने से मानसिक तनाव और घर में अशांति बढ़ सकती है। ऐसे सामानों को हमेशा तिजोरी या सुरक्षित अलमारी में रखें। इससे मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी।
चाबियों को भी रखें सही जगह पर
कई बार लोग गाड़ी या तिजोरी की चाबियां बिस्तर के नीचे रख देते हैं और भूल जाते हैं। लेकिन ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है। वास्तु के अनुसार, चाबियों को बिस्तर के नीचे रखने से घर में आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। चाबियां घर की सुरक्षा और समृद्धि से जुड़ी होती हैं, इसलिए इन्हें हमेशा साफ और सुरक्षित स्थान पर रखें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।