Vastu Tips For Bathroom: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि अगर हमारा घर और कार्य स्थल वास्तु के अनुरूप नहीं बना हो तो हमारे जीवन में दरिद्रता छा जाती है। साथ ही जहां दरिद्रता छा जाती है। वहां से मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं। साथ ही आपको बता दें कि घर में मौजूद हर एक चीज सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा छोड़ती है। इसलिए घर के मुख्य द्वार, मंदिर, बेडरूम के वास्तु नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। इसके अलावा घर में मौजूद बाथरूम के लिए विशेष वास्तु नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। मतलब वास्तु में कुछ ऐसी चीज होती हैं, जिनको बाथरूम में रखने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही घर के लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में…

2026 में ग्रहों के राजा सूर्य करेंगे अपनी उच्च राशि मेष में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर क्षेत्र में सफलता के योग

टूटा हुआ शीशा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक  बाथरूम में टूटा हुआ शीशा कभी भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही व्यक्ति को दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। वहीं घर के लोगों को सेहत संबंधी परेशानी झेलनी पड़ती है।

नल से टपकता हुआ पानी

नल से टपकता हुआ पानी दुर्भाग्य को बढ़ाता है। अगर बाथरूम या घर के किसी भी नल से पानी टपकता है, तो उसे तुरंत ही सही करा लें। साथ ही नल से पानी टपकने से फिजूल खर्चे बढ़ते हैं। दवाईयों पर पैसे खर्च होते हैं। 

इस दिशा में नहीं हो बाथरूम

वास्तु शास्त्र अनुसार बाथरूम दक्षिण या ईशान कोण में है तो यह गलत है। ऐसा होने से जीवन में दरिद्री छा सकती है। साथ ही वास्तु दोष लग सकता है। वहीं मकान के पूर्व दिशा में स्नानघर होना अच्छा माना गया है।

टूटे हुए बाल पड़े रहना

अगर आपकी बाथरूम की नाली में टूटे हुए बाल पड़े हैं तो इससे वास्तु दोष लगता है। साथ वास्तु देवता नाराज हो जाते हैं। इसलिए नाली में टूटे हुए बाल पड़े है, तो उन्हें तुरंत हटा दें। क्योंकि यह टूटे हुए बाल दरिद्रता की निशानी होते है। इसके साथ ही शनि और मंगल दोष भी लगता है।  बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि यह दुर्भाग्य का कारण बनती है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2026वृष राशि का वर्षफल 2026
मिथुन राशि का वर्षफल 2026कर्क राशि का वर्षफल 2026
सिंह राशि का वर्षफल 2026कन्या राशि का वर्षफल 2026
तुला राशि का वर्षफल 2026वृश्चिक राशि का वर्षफल 2026
धनु राशि का वर्षफल 2026