Vastu Tips For Plant:  वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद एक चीज से सकारात्मक या फिर नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। ऐसे में वास्तु के नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को लेकर भी कई नियम बताए गए है कि किन पेड़-पौधों को घर में लगाना शुभ है और किन्हें लगाने से वास्तु दोष, दरिद्रता घर में वास करता है। इन्हीं पौधों में से एक है अपराजिता का पौधा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जब घर में अपराजिता का पौधा होता है वहीं पर मां लक्ष्मी का वास होता है। बस पौधे को सही दिशा में लगाया गया हो। इतना ही नहीं अपराजिता का पौधा महालक्ष्मी के अलावा भगवान, विष्णु, शनिदेव और शिव जी को भी अति प्रिय है। इसके साथ ही यह पौधा घर में सुख-शांति, खुशहाली आने में भी मदद करता है। जानिए अपराजिता पौधे को किस दिशा में कब लगाना होगा शुभ।

अपराजिता के पौधे संबंधी वास्तु नियम (Vastu Tips About Aparajita Plant )

घर में किस दिशा में लगाएं अपराजिता का पौधा (Best Direction For Aparajita Plant)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपराजिता का पौधा  लगाते समय दिशा का जरूर ध्यान रखना चाहिए। हमेशा ऐसी दिशा में लगाना चाहिए जहां पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर का वास हो। ऐसे में घर में अपराजिता का पौधा पूर्व, उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व (ईशान कोण। में लगाना शुभ होगा। है। इस दिशा में अपराजिता का पौधा लगाने से सुख-समृद्धि के साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है।


Vastu Tips for Aparajita Plant, best direction for Aparajita plant, worst Direction for Aparajita Plant, vastu tips butterfly pea, वास्तु शास्त्र अपराजिता का पौधा
अपराजिता का पौधा (Freepik)

घर में कब लगाएं अपराजिता का पौधा? (Best Day To Plant Aparajita)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में अपराजिता का पौधा गुरुवार या फिर शुक्रवार के दिन लगाना शुभ होता है। क्योंकि गुरुवार का दिन विष्णु जी और शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसे में इस दिन ये पौधा लगाने से धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है।

घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के दाएं ओर अपराजिता का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

 इस दिशा में न लगाएं अपराजिता का पौधा (Worst Direction For Aparajita Plant)

वास्तु के अनुसार, अपराजिता के पौधे को कभी भी घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा में नहीं लगना चाहिए। ऐसा करने से बरकत में रुकावट आती है और सुख-समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है।