Vastu Tips For Aloe Vera: औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा स्किन के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसके बारे में अधिकतर लोग जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में लगा एलोवेरा का पौधा आपकी तरक्की, खुशियां, सुख-संपदा पर भी असर डाल सकता है? जी हां वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखा एलोवेरा जीवन की कई परेशानियों से भी निजात दिला सकता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि, तरक्की का कारण बन सकता है। यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा सबसे अधिक पैदा करता है। जानिए वास्तु के हिसाब से किस दिशा में एलोवेरा का पौधा लगाना माना जाता है शुभ।

एलोवेरा पौध लगाने के लाभ

घर में लाएं सकारात्मक ऊर्जा

वास्तु के हिसाब से एलोवेरा को सकारात्मक ऊर्जा का सबसे शक्तिशाली स्रोत माना जाता है। इसके घर में होने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है। इसके साथ ही वास्तु दोष से निजात मिलती है।

एलोवेरा चमकाएं भाग्य

घर में एलोवेरा पौधा होने से भाग्य पर अच्छा असर पड़ता है। इससे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और हर बाधा से निजात मिलती है।

Vastu tips, vastu tips in hindi, vastu tips for plant, best plant vastu tips, Vastu Tips For Aloe Vera, aloe vera benefits, best direction foraloe vera, how to use aloe vera, lucky plant aloe vera, Vastu Shastra for Aloe Vera, Vastu Plants for Home, Bring Luck in your House, best indoor plant
एलोवेरा पौधा (Photo- Freepik)

घर में लाएं सुख-शांति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में एलोवेरा पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होता है, जिससे घर में सुख-शांति रहती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बना रहता है।

एलोवेरा लगाने से पद-प्रतिष्ठा मिलती है

वास्तु के हिसाब से घर में एलोवेरा का पौधा लगाने से बिजनेस में अपार सफलता के साथ नौकरी पेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

सेहत रखें ठीक

एलोवेरा का सेवन करके कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। इसके अलावा इसे घर के पूर्व दिशा में रखने से शारीरिक और मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

वातावरण को रखें शुद्ध

एलोवेरा का पौधा वायु को शुद्ध करने में भी मदद करता है, क्योंकि ये उच्च मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है और रात में एलोवेरा अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता है।

किस दिशा में लगाएं एलोवेरा का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, एलोवेरा का पौधा घर के उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है, क्योंकि यह दोनों ही दिखाएं देवी-देवता से संबंधित होती है। इसके अलावा पश्चिम दिशा में भी लगाना उत्तम माना जाता है।