वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज में एक ऊर्जा होती, जो व्यक्ति पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव डालती है। इसका असर आपके जीवन पर भी पड़ता है। कई बार आपके ऐसे काम भी बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, जिनके पूरा होने की पूरी गारंटी थी। हालांकि, एक छोटी-सी भूल उन कामों को बिगाड़ देती है। दरअसल, इसका सीधा संबंध वास्तु शास्त्र से है।
आपको यह जानकारी हैरानी होगी की सुबह-सवेरे हम कुछ ऐसी गलितयां कर बैठते हैं, जिनका असर हमारे शुभ कामों पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र में उन चीजों का जिक्र किया गया है, जिन्हें सुबह के समय भूलकर भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि ये काम करने से आपको अशुभ परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।
सुबह-सुबह अपनी परछाई देखने से बचें: वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही जो भी चीज आप सबसे पहले देखते हैं, उसका असर आपकी जिंदगी पर पड़ता है। अगर आप सुबह उठकर किसी की परछाई देख लें, तो आपके बनते-बनते काम भी बिगड़ जाएंगे। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को पूरे दिन हताशा और निराशा झेलनी पड़ती है। इसके साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ता है।
जूठे बर्तन: वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह-सुबह सबसे पहले जूठे और गंदे बर्तन नहीं देखने चाहिए, वरना आपको पूरे दिन अशुभ परिणाम ही मिलते हैं। अगर आपका कोई काम पूरा होने वाला होता है, तो वह भी अधूरा रह जाता है। ऐसे में रात को कभी भी सोने से पहले जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। रात में सभी बर्तन धोकर ही सोएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
आईना: वास्तु शास्त्र के अनुसार सुबह उठते ही सबसे पहले आईना बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। साथ ही सभी बनते-बनते काम भी बिगड़ जाते हैं। ऐसे में कभी भी सुबह उठकर आईना नहीं देखना चाहिए।
वन्य जीव: सुबह उठते ही सबसे पहले कभी वन्य जीव या फिर उनक तस्वीर नहीं देखनी चाहिए। अगर आपने अपने घर में भी ऐसी तस्वीरें लगा रखी हैं, तो इन्हें देखने से बचें। क्योंकि, वन्यजीव देखने से आपका पूरा दिन खराब होता है, साथ ही परिवार में भी क्लेश बढ़ता है।