Vastu Tips For Chrysanthemum Plants: वास्तु शास्त्र में कई सारी चीजों के सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर एक चीज से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। ऐसे में कुछ ऐसी चीजों को घर में रखना चाहिए, जिससे सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति हो। ऐसे में कुछ पौधे काफी शुभ माने जाते हैं। अधिकतर घरों में मनी प्लांट, तुलसी, क्रासुला, रबर प्लांट आदि आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन इन्हीं में से एक फूलों का पौधा है जिसे गुलदाउदी पौधा (Chrysanthemum Plant) कहा जाता है। इस पौधे को जाड़े की रानी भी कहते हैं। इसके अलावा इसे ग्लोरी ऑफ़ ईस्ट, मम जैसे नामों से भी जाना जाता है। इसे पौधे को संतुष्टि, प्रतिभा, आत्मविश्वास, खुशी और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग इसे उपहार में देना काफी शुभ मानते हैं। जानिए घर पर कहा रखें गुलदाउदी पौधा। इसके साथ ही हर रंग के गुलदाउदी पौधे का महत्व।
घर में मौजूद गुलदाउदी पौधा घर को ही खूबसूरत नहीं बनाता है, बल्कि ये वातावरण को ठंडक पहुंचाता है। इसके साथ ही वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा होती है। जिस घर में गुलदाउदी पौधा लगा होता है। वहीं पर रहने वाले लोगों के अंदर से नकारात्मक विचार दूर हो जाते हैं। ऐसे में वह सकारात्मकता अधिक होते हैं।
इस जगह पर लगाएं गुलदाउदी पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गुलदाउदी पौधे को ऊर्जा और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा करता है। ऐसे में यह सुख-समृद्धि को आकर्षित करता है। इसलिए गुलदाउदी के पौधे को लिविंग रूम में लगाना अच्छा माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इसे बेडरूम में बिल्कुल भी न रखें। इससे वैवाहिक जीवन में समस्याएं उत्पन्न होती है।
ऑफिस में ऐसे रखें गुलदाउदी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आप गुलदाउदी के पौधे को अपने ऑफिस में डेस्क में रख सकते हैं। इससे आपके करियर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही काम के प्रचुरता पर भी प्रभाव पड़ेगा।
हर गुलदाउदी के रंग का अलग महत्व
- वास्तु शास्त्र, फेंगशुई के अनुसार, गुलदाउदी के कई रंग होते हैं। हर एक रंग का अलग-अलग अर्थ होता है।
- सफेद गुलदाउदी धातु तत्व होता है। ये रंग खुशी, सुंदरता और स्पष्टता का प्रतीक माना जाता है।
- ऑरेंज रंग पृथ्वी तत्व से जुड़ा है, जो पोषण और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है।
- पीला या सुनहरा भी पृथ्वी तत्व की अभिव्यक्ति करता है। यह सबसे शुभ रंगों में से एक माना जाता है। ये जीवन में मजबूती और स्थिरता लाते हैं।
- लाल रंग के गुल दाउदी अग्नि तत्व का प्रतीक है, जो जुनून और प्रेरणा से संबंधित हैं।
- गुलाबी गुलदाउदी प्रेम और साझेदारी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
- बैंगनी गुलदाउदी धन और प्रचुरता से संबंधित है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।