Vastu Shastra Tips: घर में किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानियां न हो, इसके लिए लोग पूरी लग्न से मेहनत करते हैं। साथ ही, तमाम दूसरे उपायों का भी सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार कठिन परिश्रम के बावजूद लोगों को वो सफलता नहीं मिल पाती है जिसके वो हकदार होते हैं। ऐसा वास्तुदोष के कारण भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ गलतियों की वजह से कई बार घर में वास्तु दोष लग जाता है। इसका असर लोगों की आर्थिक जीवन पर तो होता ही है, साथ ही दुख, बीमारी और परिवार में क्लेश भी बढ़ने लगता है।

वास्तु शास्त्र के जानकारों के अनुसार वास्तुदोष से बचने के लोगों को घर की दिशाओं का खास ख्याल रखना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक घर के प्रत्येक हिस्से का अपना एक अलग महत्व होता है। कहा जाता है कि यदि घर की उत्तर दिशा दोषमुक्त है तो इससे जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है। बता दें कि धन के स्वामी कुबेर उत्तर दिशा का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस दिशा को सभी आर्थिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिशा को लेकर खास बातें –

आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उपाय: ज्योतिष शास्त्र में इस बात का जिक्र मिलता है कि धन लाभ के लिए लोग उत्तर दिशा की दीवारों पर हमेशा हल्के नीले रंग का पेंट करवाएं। मान्यता है कि इससे आर्थिक लाभ की संभावना बनती है। साथ ही, इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से भी लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इसके अलावा, बिजनेस में कामयाबी हासिल करने के लिए उत्तर दिशा में आईना लगाना भी लाभकारी सिद्ध होगा।


घर में सुख-शांति लाने के उपाय: वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि उत्तर दिशा की किसी भी दीवार में दरार दिख रही है तो तुरंत इसकी मरम्मत करा लें। माना जाता है कि ये दरारें अशुभ हो सकती है, यही नहीं टूटी दीवारें पारिवारिक कलह और लड़ाई-झगड़े का कारण भी बन सकती है। वहीं, अगर घर में कलहें बढ़ रही हैं तो घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। साथ ही, घर में सुख-शांति बरकरार रखने के लिए उत्तर दिशा में रसोई घर बनाने से बचें।