Vastu Tips For Home: वास्तु का हमारे जीवन में महत्व होता है। अगर घर और कार्यस्थल वास्तु अनुसार नहीं बना हो तो घर में बिना वजह क्लेश और कलह रहती है। साथ ही घर में दरिद्री छा जाती है और जिस घर में दरिद्री छा जाती है। वहां से मां लक्ष्मी चली जाती है। जिससे घर की आर्थिक उन्नति चली जाती है। साथ ही घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी खराब रहता है।
यहां हम आपको वास्तु अनुसार कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं। जिनको करने से घर में सुख- समृद्धि आ सकती है। साथ ही मां लक्ष्मी मेहरबान हो सकतीं हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…
इस दिशा में रखें शू- स्टैंड:
वास्तु अनुसार शू रैक लगाने के लिए आदर्श दिशा पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम कोना है। साथ ही शू स्टैंड को खुला नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। जिससे घर में आर्थिक उन्नति रुक जाती है।
मुख्य द्वार पर रखें तुलसी का पौधा:
घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही आप चाहें तो घर के आस-पास केले का पेड़ भी लगा सकते हैं। ये पेड़ घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है।
इस दिशा में लगाएं घड़ी:
वास्तु अनुसार घड़ी को घर की पूर्व, पश्चिम और उत्तर की दीवार में लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के जीवन में तरक्की जल्दी होती है। साथ ही हर काम बिना रुकावट के बनते चले जाते हैं। वहीं दीवार की घड़ी कभी बंद नहीं रखनी चाहिए। (यह भी पढ़ें)- Shukra Gochar: 31 मार्च से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत, धन के दाता शुक्र देव की रहेगी विशेष कृपा
घर में रोज करें शंख ध्वनि:
घर में सुबह शाम शंख की ध्वनि करने से भी घर में वास्तु दोष खत्म होता है और आर्थिक संपन्नता आती है। घर में धन की कभी कमी नहीं हो इसके लिए घर की लॉबी की दक्षिणी दीवार पर घर के अंदर आते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं। मान्यता है ऐसा करने से धन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
घर के मैन गेट पर बनाएं स्वास्तिक का चिह्न:
वास्तु अनुसार अगर घर के मुख्य द्वार पर सिन्दूर से स्वास्तिक का निशान बनाया जाए तो इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती। स्वास्तिक बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा होना चाहिए। (यह भी पढ़ें)- Budh Ast: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह कुंभ राशि में हुए अस्त, इन 3 राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें उपाय
