Vastu Shastra: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। अगर हमारा घर और कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो हमारे घर में दरिद्री का वास हो जाता है और जिस घर में दरिद्री का वास हो जाता है। वहां से मां लक्ष्मी चली जाती है। लेकिन वास्तु में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिसे अपनाने से आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि ला सकते हैं। जानिए क्या हैं ये उपाय।
घर के मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक का चिह्न:
वास्तु अनुसार अगर घर के मुख्य द्वार पर सिन्दूर से स्वास्तिक का निशान बनाया जाए तो इससे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती। स्वास्तिक बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा होना चाहिए।
मैन गेट पर रखें तुलसी का पौधा:
घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। साथ ही आप चाहें तो घर के आस-पास केले का पेड़ भी लगा सकते हैं। ये पेड़ घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है।
घर की छत पर लगाएं गोल आईना:
घर की छत पर गोल आईना लगाने से भी वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। ध्यान रखे कि घर की छत पर आईना ऐसे लगाएं जिससे उसमें पूरे घर का प्रतिबिंब नजर आए। (यह भी पढ़ें)- बुद्धि और व्यापार के दाता बुध देव हुए मार्गी, इन 5 राशि वालों को शेयर और बिजनेस में हो सकता है जबरदस्त धनलाभ
घर में रोज करें शंख ध्वनि:
घर में सुबह शाम शंख की ध्वनि करने से भी घर में वास्तु दोष खत्म होता है और आर्थिक संपन्नता आती है। घर में धन की कभी कमी नहीं हो इसके लिए घर की लॉबी की दक्षिणी दीवार पर घर के अंदर आते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं। मान्यता है ऐसा करने से धन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
उत्तर दिशा में लगाएं कुबेर देवता की प्रतिमा:
घर की उत्तर दिशा में कुबेर देवता की प्रतिमा लगाने से धन-दौलत में बढ़ोतरी होने की मान्यता है। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखे कि ये दिशा जितनी खाली रहती है उतनी ही सुख समृद्धि आती है। (यह भी पढ़ें)- मकर राशि में बन रहा त्रिग्रही योग, शनी और बुध देव के प्रभाव से इन 5 राशि वालों को धनलाभ के साथ तरक्की के भी प्रबल योग