Vastu Shastra Dhan Prapti : वास्तु शास्त्र के उपाय बहुत अद्भुत होते हैं। इस शास्त्र में कुछ उपायों को करके घर की ऊर्जा बदलने की कोशिश की जाती है। घर की ऊर्जा में परिवर्तन लाकर घर में धन आगमन के योग भी बनाए जा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में बहुत असरदार उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि वास्तु शास्त्र में बताएं उपायों को करने से घर धन-धान्य से भर जाता है।
घर में लगाएं कॉइन प्लांट
चीनी वास्तु शास्त्र में कॉइन प्लांट का पौधा बहुत शुभ माना गया है। कहते हैं कि जिस भी व्यक्ति के घर में कॉइन प्लांट लगा होता है उसके घर में कभी धन का अभाव नहीं होता है। कॉइन प्लांट घर में धन आगमन के योग बनाता है। इससे हमेशा घर धन-धान्य से भरा रहता है।
भगवान गणेश का आगमन है शुभ
2 से 3 इंच की भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घर लेकर आएं। ध्यान रखें कि इस प्रतिमा में भगवान गणेश लेटी हुई मुद्रा में हों। माना जाता है कि इस प्रकार की मूर्ति घर में रखने से घर में बरकत आती है। भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति घर में वैभव का वास करवाती है।
घर से बाहर फेंके घिसी हुई झाड़ू
माना जाता है कि घर में घिसी हुई झाड़ू लगाने से घर का सारा पैसा घर के बाहर चला जाता है। अगर आपके घर में भी घिसी हुई झाड़ू है और आप उससे अपना घर साफ करते हैं तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। ऐसी झाड़ू को तुरंत घर से बाहर निकालें। फिर नई झाड़ू से घर की सफाई करें।
रसोई की ओर मुंह कर भोजन
सप्ताह में एक बार रसोई की ओर या रसोई में बैठकर भोजन करना चाहिए। माना जाता है कि घर में जो व्यक्ति खाना बनाता है उसे हफ्ते में एक बार रसोई में बैठकर खाना जरूर खाना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। साथ ही इससे धन आगमन के योग भी बनते हैं।
घर में लाएं धन के देवता कुबेर
माना जाता है कि भगवान कुबेर धन के देवता हैं। जो व्यक्ति अपने घर में भगवान कुबेर को लेकर आता है उसके घर में कभी धन का अभाव नहीं होता है। ऐसे घर में हर दिन बरकत बढ़ती चली जाती है। माना जाता है कि धन के देवता कुबेर घर में पैसा खींचकर लाते हैं।