Vastu Shastra Tips for Bedroom: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। अगर हमारा घर वास्तु के अनुसार बना हो तो हमारे घर में सुख- समृद्धि का वास होता है। वहीं घर या कार्यस्थल वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो घर में क्लेश और लड़ाई का माहौल रहता है।

आपको बता दें कि वर्तमान समय वैसे भी लोग अपने घर के निर्माण व साज-सज्जा के दौरान वास्तु का खास ख्याल रखते हैं। माना जाता है कि गलत वास्तु से घर में नेगेटिव एनर्जी का वास तो होता ही है, साथ में धन हानि, कलह और बिजनेस में नुकसान के योग भी बनने लगते हैं। घर के प्रत्येक हिस्से का अपना एक अलग महत्व होता है। वास्तु विज्ञान में इस बात को बताया गया है कि घर का कौन-सा कोना किस तरह के फल देने वाला होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं वास्तु अनुसार बेडरूम (शयनकक्ष) में किन बातों का ध्यार रखना चाहिए। जिससे घर में सुख- समृद्धि का वास बना रहे।

इस दिशा में रखें कूलर, एसी:

शयन कक्ष यानि कि व्यक्ति का बेडरूम, इसे सबसे शांति वाली जगह मानी जाती है। साथ ही व्यक्ति जिंदगी का सबसे ज्यादा समय बेडरूम में ही बिताता है। आपको बता दें कि बेडरूम में टेलीविजन को रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार उचित नहीं माना जाता है। साथ ही कूलर, एसी या फिर कोई अन्य बिजली का उपकरण अगर बेडरूम में रखते हैं तो इसे दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए। 

इस कोण में रखें बिस्तर:

वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में बिस्तर रखने का स्थान दक्षिण-पश्चिम कोण होना चाहिए। साथ ही, बेडरूम में गद्दे वाला बड़ा बिस्तर हो तो बेहतर माना जाता है। साथ ही अगर बेड बड़ा हो तो उसपर दो की बजाय एक बड़ी चादर बिछाएं। ऐसा करने से वास्तु दोष समाप्त होता है। साथ ही घर में सुख- समृद्धि का वास रहता है।

दीवारों पर  इस रंग का करें इस्तेमाल:

वास्तु शास्त्र में रंगों को भी बेहद अहमियत दी जाती है। रंग सुकून और तरक्की दोनों के योग बनाते हैं। इन्हें ऊर्जा का संचारक माना जाता है। कहते हैं कि अपने शयन कक्ष को लोगों को नीले रंग से रंगवाना चाहिए। इस रंग के प्रभाव से व्यक्ति सुखी व स्वस्थ रहता है। इतना ही नहीं, नीला रंग लोगों में सोचने-समझने की क्षमता विकसित करता है। साथ ही घर में वास्तु दोष समाप्त होता है और धन के देवता कुबेर का सदा वास बना रहता है।

इस दिशा में रखें अलमारी:

घर में अगर अलमारी भी बेडरूम में रखते हैं तो इसका स्थान भी सुनिश्चित करें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में दक्षिण या पश्चिम दिशा की दीवारों से सटाकर वार्डरोब रख सकते हैं। इन्हें इस प्रकार रखें जिससे कि अलमारी के दीवार पूर्व या उत्तर दिशा की ओर खुल सकें। ऐसा करने से घर के लोगों की तरक्की होती है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

इस दिशा में रखें ड्रेसिंग टेबल:

अगर शयनकक्ष में ड्रेसिंग टेबल है तो उसे दक्षिण या पश्चिम दिशा में होना चाहिए। साथ ही वास्तु अनुसार कि आईने को जितना हो सके ढ़ककर रखें। ताकि सोते वक्त आपको अपना चेहरा इसमें दिखाई न दे। वास्तु में ऐसी मान्यता है कि सोते वक्त आईना में चेहरा देखने से स्वास्थ्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। साथ ही घर के सदस्यों की तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है।