Vastu Tips For Home: कभी-कभी ऐसा होता है कि कड़ी मेहनत और परिश्रम करने पर भी घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हो पाती और ना ही आपको काम में तरक्की मिल पाती है। आपके बने-बनाएं काम बिगड़ जाते हैं। इसको लेकर कुछ लोग अपनी किस्मत को दोष देने लगते हैं। हालांकि व्यक्ति के जीवन पर पड़ रहे इन नकारात्मक प्रभाव या फिर आर्थिक समस्याओं का कारण घर का खराब वास्तु हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में दोष है तो आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनको घर में रखने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।
कबूतर का घोंसला: कबूतर का घोंसला होने से घर में आर्थिक संकट हो सकता है। क्योंकि, कबूतर के घोंसले में रखे अंडों को टूटने से होने वाली गंदगी आपकी आर्थिक तरक्की में रुकावट ला सकती है। ऐसे में अगर आपके घर में कबूतर का घोंसला है तो उसे तुरंत ही हटा देना चाहिए।
कांटेदार पौधे: घर में कभी भी कांटेदार या फिर दूध वाले पौधे जैसे कैक्टस और रबर प्लांट आदि नहीं लगाने चाहिए। क्योंकि, यह खराब राहु और शनि का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह आर्थिक तंगी का कारण बन सकते हैं।
झाड़ू: झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए झाड़ू को हमेशा लोगों की नजरों से छुपाकर रखना चाहिए। साथ ही ये भी ध्यान रखें कि झाड़ू को कभी भी खड़ी करके ना रखें और हमेशा अंदर से बाहर की दिशा में सफाई करें। क्योंकि अगर आप घर में बाहर से अंदर की तरह सफाई करते हैं तो यह दरिद्रता का कारण बन सकता है।
टूटा-फूटा और खराब सामान: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी भी टूटा हुआ शीशा, जंग लगा लोहा, खराब घड़ी, टूटा हुआ फर्नीचर आदि का सामान नहीं रखना चाहिए। अगर आपने भी घर में ये सब चीजें रखी हुई हैं तो इन्हें तुरंत बाहर निकाल दें।
सीलन: वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिन लोगों के घर में सीलन आती है, उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि घर में सीलन शनि और राहु की खराब स्थिति को दर्शाते हैं। साथ ही इससे स्किन इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ता है।