Vastu Tips From Home: वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु अनुसार बना हो तो घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है। वहीं अगर घर वास्तु के अनुसार नहीं बना हो मतलब घर की हर चीज की दिशा वास्तु के अनुसार नहीं हो तो घर में बेवजह क्लेश होती है और दरिद्री छा जाती है, जिससे मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जातीं हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिशा में क्या रखना चाहिए, ताकि धन के देवता कुबरे की विशेष कृपा बनी रहे…

इन चीजों को रखना चाहिए उत्तर दिशा में:

घर की तिजोरी को रख सकते हैं:

उत्तर दिशा के स्वामी धन और समृद्धि के देवता कुबेर हैं। ऐसे में इस दिशा में घर की तिजोरी रखनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

नीले रंग का पिरामिड लगाएं:

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का एक पिरामिड लगाएं। इस दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखने से धन का भंडार कभी खाली नहीं होता है। संभव हो इस दिशा में दीवारों का रंग भी नीला ही करवाएं। 

इस दिशा में रखें भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति:

घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति जरूर रखें। साथ ही दिन में एक बार यहां दीया जरूर जलाएं। इसके अलावा इस स्थान की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसा करने से घर में रुपए-पैसों की तंगी नहीं रहेगी। (यह भी पढ़ें)- साप्ताहिक राशिफल, 21 फरवरी से 27 फरवरी 2022: कर्मफल दाता शनि देव होंगे उदय, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता

तुलसी या आंवले का लगाएं पौधा:

घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा या आंवले का पेड़ लगाने से भी लाभ होता है। इससे घर में आर्थिक संपन्नता बनी रहती है। इसके अलावा घर की उत्तर दिशा में पानी की व्यवस्था रखें। (यह भी पढ़ें)- Ketu Gochar 2022: छाया ग्रह केतु करेंगे तुला राशि में प्रवेश, इन 4 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार