मनुष्य के जीवन में वास्तु विज्ञान का बड़ा प्रभाव पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज में ऊर्जा होती है, जो व्यक्ति पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव डालती है। कभी-कभी तो ऐसा होता है कि आपके बनते-बनते काम भी बिगड़ जाते हैं, इसके पीछे गृह दोष हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें घर में रखने से दुर्भाग्य और सौभाग्य आता है।

हालांकि, वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर की सजावट में इन चीजों और नियमों का पालन किया जाए तो आपकी जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तो आज हम आपको ऐसी एक चीज के बारे में बताएंगे, जिसे रखने से आपके घर में सुख और समृद्धि आती है।

फिश एक्वेरियम: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर और ऑफिस में फिश एक्वेरियम रखना काफी शुभ माना जाता है। अगर सही स्थान और दिशा में रखा जाए, तो घर में इससे सुख, शांति और खुशहाली का संचार होता है। दरअसल, वास्तु शास्त्र में मछलियों को पॉजिटिव एनर्जी का स्त्रोत माना जाता है और टैंक में रखा पानी सकारात्मक प्रवाह की ओर इशारा करता है।

फिश एक्वेरियम को देखने से चिंता होती है दूर: वास्तु शास्त्र में फिश एक्वेरियम को लेकर तक यहां तक कहा गया है कि इसे देखने मात्र से तनाव और चिंता जैसी समस्याओं को ठीक करने में मदद मिलती है।

घर की इस दिशा में रखें फिश एक्वेरियम: यूं तो आप घर के किसी कमरे में फिश एक्वेरियम रख सकते हैं। हालांकि, इसे रखने के लिए सबसे अच्छी जगह उत्तर-पूर्वी या दक्षिण-पूर्वी दिशा मानी गई है। उत्तर-पूर्वी दिशा में रखने से घर की आर्थिक स्थिति सही रहती है। वहीं, अगर दक्षिण-पूर्वी दिशा में रखा जाए, तो यह सुख, शांति और समृद्धि लेकर आता है।

हालांकि, अगर आप घर में घर की उत्तरी या फिर पूर्वी भाग में फिश एक्वेरियम रखते हैं, तो यह शुभ फल देता है। इससे जीवन में सफलता, तरक्की और पारिवारिक शांति आती है।

एक्वेरियम में ना हो किसी भी प्रकार की गंदगी: मान्यता है कि अगर कोई मछली मर जाए, तो उसे हटाकर उसके स्थान पर नई मछली डाल दें। क्योंकि, फिश एक्वेरियम में किसी भी प्रकार की कोई गंदगी नहीं होनी चाहिए।