Vastu Upay: बड़े शहरों में एक बड़ी आबादी किराए के घर में रहती है। हर कोई चाहता है कि उसका एक छोटा सा ही सही पर अपना घर हो। लेकिन बड़े शहरों में मकान के रेट इतने ज्यादा होते हैं कि हर कोई घर नहीं खरीद पाता। इसलिए नौकरीपेशा लोगों को किराए के घर में रहना पड़ता है। लोग अपने घर की दिशा और वास्तु पर तो ध्यान देते हैं लेकिन किराए के घर में ऐसा नहीं करते। मगर घर अपना हो या किराए का उसमें वास्तु पर ध्यान देना जरूरी है। जिससे घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहे।

अगर घर में कोई वास्‍तु दोष नहीं होगा तो आप और आपके परिवार के लोग सदैव प्रसन्‍न रहेंगे और सबकी  तरक्‍की भी होती रहेगी। यहां आप जानेंगे कि किराए के मकान में वास्‍तु से संबंधित किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। घर के उत्तर पूर्व कोने यानी ईशान कोण में देवताओं का वास माना जाता है। इसलिए इस दिशा को हमेशा खाली रखें या फिर यहां घर का पूजास्थल बना सकते हैं। वास्तु अनुसार इस स्थान को हमेशा साफ रखना चाहिए। इस दिशा में धन के देवता कुबेर का भी वास माना गया है। इसलिए इस दिशा का वास्तु सही होने से घर में धन का आगमन बना रहता है।

घर के भारी सामान को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। फालतू सामान जैसे जो चीजें अधिक प्रयोग में नहीं आती हैं, उन्हें इस दिशा में रखा जाना चाहिए। किराए का घर हो या फिर अपना घर सोने की दिशा हमेशा सही होनी चाहिए। वास्तु अनुसार सोते समय सिर हमेशा दक्षिण दिशा में होना चाहिए और पैर उत्तर दिशा में। माना जाता है कि सोने की सही दिशा का व्यक्ति के जीवन में गहरा प्रभाव पड़ता है। ध्यान रखें कि दक्षिण दिशा की तरफ कभी भी पैर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना गया है।

घर के पूजास्थल की बात करें तो ये हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में भगवान का वास माना जाता है। ऐसा करने से कारोबार और नौकरी में आप तरक्की करते हैं। घर में एक दर्पण से भी वास्तुदोष उत्पन्न हो सकता है। जिस तरफ शायद ही कोई ध्यान देता है। वास्तु अनुसार दर्पण का प्रयोग बेहद ही समझदारी से करना चाहिए। शाम के समय घर के हर कोने की लाइट जरूर जलानी चाहिए। कहीं भी अंधेरा न रखें। घर के वास्तु दोष को कम करने के लिए नमक के पानी का पोंछा लगाना चाहिए।

जल का कोई भी स्त्रोत घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए। माना जाता है कि दक्षिण-पश्चिमी कोण में जल स्त्रोत होने से धनहानि की संभावना बढ़ जाती है। जल का स्त्रोत उत्तर-पूर्वी कोने में होना चाहिए। घर में धन की तिजोरी भी वास्तु अनुसार सही दिशा में होनी चाहिए। आप जहां भी तिजोरी रखें इस बात का ध्यान दें कि उसका दरवाज़ा उत्तर दिशा में ही खुले साथ ही तिजोरी में कुबेरदेव की मूर्ती रखें। जिससे धन लाभ होने की मान्यता है।