Vastu Shastra : वास्तु शास्त्र एक ऐसा शास्त्र है जिसमें घर, दुकान या ऑफिस की दिशाओं से आने वाली ऊर्जा और घर की ऊर्जा के बीच संतुलन बिठाने की कोशिश की जाती है। यह शास्त्र अन्य शास्त्रों से बहुत अलग है। कहते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक किए गए उपाय बहुत असरदार होते हैं। विद्वानों का मानना है कि इन उपायों को करने से मनुष्य अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति करवा सकता है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

घर के पूर्व-उत्तर दिशा में सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कहते हैं कि अगर इस दिशा में कूड़ा पड़ा रहता है तो इससे घर में नकारात्मकता आती है।

उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। कहते हैं कि तुलसी का पौधा घर में सकारात्मकता को लेकर आता है। साथ ही इससे घर की ऊर्जा संतुलित बनी रहती है।

घर में पिरामिड रखना शुभ माना जाता है। अगर घर की उत्तर दिशा में पिरामिड रखा जाए तो इसे धन आगमन के लिए बहुत ही कारगर माना जाता है। जिन लोगों को धन प्राप्ति की इच्छा है, उन्हें उपाय जरूर करना चाहिए।

पानी की टंकी में कछुआ, शंख, चांदी का सिक्का या चांदी की तार रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि पानी की टंकी में इनमें से कुछ एक रखने से घर में धन आता है।

पूर्व दिशा को मंदिर या पूजन स्थल के लिए अच्छा मानते हैं। कहा जाता है कि घर की पूर्व दिशा की दीवार पर पीला या नारंगी रंग होना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता के साथ-साथ धन आगमन होता है।

घर में जेठ का पौधा जरूर लगाएं। इस पौधे को बहुत चमत्कारी माना गया है। कहते हैं कि इस पौधे से घर में अपार धन-संपत्ति आती है। जिनको भी धन की इच्छा हो उन्हें यह जरूर लगाना चाहिए।

उत्तर दिशा में आंवले का पौधा लगाना चाहिए। माना जाता है कि आंवले का पौधा लगाने से घर के सदस्यों के दुख, क्लेश, कष्ट और मानसिक तनाव आदि कम हो जाते हैं।

माना जाता है कि घर में तिजोरी उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में होनी चाहिए। तिजोरी को उत्तर या पूर्व दिशा में रखने से तिजोरी धन को अपनी ओर खींचती है। इसे धन आगमन का अचूक उपाय बताया गया है।

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में गणेश जी की मूर्ति रखनी चाहिए। ध्यान रखें कि मूर्ति को घर में ऐसी जगह पर रखें, जहां से किसी को भी गणेश जी की पीठ ना दिखे। ऐसा करने से घर में धन आता है।

एक का कांच का बाउल लें। उसमें चांदी का सिक्का रखकर पूरे बाउल को रंग-बिरंगे स्टोन से भर दें। फिर इसे अपने ड्राइंग रूम में रखें। घर में आने-जाने वाले लोगों की नजर इस पर पड़नी चाहिए। ऐसा करने से घर में धन आगमन होता है।