Bathroom According To Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र का मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि अगर हमारा घर वास्तु के अनुसार नहीं बना हो तो जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे घरों में दरिद्रता छा जाती है। वहीं ऐसे लोगों के यहां से मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जाती हैं। वहीं हम यहां बात करने जा रहे हैं  बाथरूम के वास्तु के बारे में। क्योंकि अगर आपका बॉशरूम अटैच है तो आपके जीवन में दरिद्रता छा सकती है। साथ ही आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।  मतलब वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम का वास्तु कैसा होना चाहिए। आइए जानते हैं अटैच्ड बाथरूम को लेकर वास्तु टिप्स…

अटैच बाथरूम की साफ-सफाई

वास्तु शास्त्र अनुसार अगर आपके घर में कमरे से अटैच बाथरूम है तो उसको गंदा न रखें। साथ ही समय- समय पर उसकी साफ- सफाई करते रहें। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको घर में नकारात्मकता का वास बना रहेगा। साथ ही नींद की समस्‍या परिवार के लोगों को हो सकती है। इतना ही नहीं पति और पत्‍नी के संबंध खराब हो सकते हैं।

मेंटनेंस का रखें विशेष ध्यान

अगर आपके घर में अटैच बाथरूम है तो आपको उसकी मेंटनेंट का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मतलब टॉटलेट की सीट टूटी हुई न हो और न ही वह गंदी हो। साथ ही बाथरूप का नल टपकता न हो। वहीं बाथरूम का दरवाजा भी टूटा हुआ नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा है तो आपके घर में वास्तु दोष लग सकता है। साथ ही जीवन में निगेटिविटी का वास रह सकता है।

इस दिशा में हो बाथरूम

वास्तु शास्त्र अनुसार अगर आपका बाथरूम दक्षिण या ईशान कोण में है तो यह गलत है। ऐसा होने से जीवन में दरिद्री छा सकती है। साथ ही वास्तु दोष लग सकता है। वहीं मकान के पूर्व दिशा में स्नानघर होना अच्छा माना गया है। ऐसा करने से घर में संपन्नता बनी रहती है और सुख- समृद्धि बनी रह सकती है।

वैवाहिक जीवन में आती है समस्या

अगर आपके बैडरूम से अटैच बाथरूम है तो आपको बाथरूम की तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में समस्याएं आती हैं। साथ ही पति- पत्नी के बीच छोटी- छोटी बातोंं को लेकर लड़ाई होती है।  सोने के लिए सबसे उपयुक्‍त दक्षिण सिर और उत्‍तर दिशा में पैर होने चाहिए।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025