Vastu Tips for Business: वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। क्योंकि अगर हमारे घर या कार्यस्थल में वास्तु दोष हो हमारे जीवन में दरिद्री बनी रहती है। वहीं जहां दरिद्री का वास होता है, वहां से मां लक्ष्मी रूठकर चली जाती हैं। साथ ही ऐसे लोगों के जीवन में तरक्की नहीं होती है। घर के सदस्यों में क्लेश बनी रहती है। साथ ही घर के सदस्य रोगी बने रहते हैं। ऐसे में हम आपको ऐसे कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से व्यापार में तरक्की हो सकती है। साथ ही आय में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं उपाय कौन से हैं…

लगाएं नमक का पौछा

अगर आपको कारोबार में सफलता नहीं मिल पा रही हो और व्यापार धीमा चल रहा हो तो आपको प्रतिदिन दुकान और प्रतिष्ठान की सफाई करते वक्त पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पोछा लगाना चाहिए। यह नमक मिला पानी ‘नकारात्मक’ ऊर्जा को दुकान से दूर करने में सहायक होता है। जिससे आय में वृद्धि होने के योग बनेंगे। 

कुन्दे को पैर से खिसकाकर नहीं करें बंद

अगर आप भी अपनी दुकान का शटर बंद करते समय शटर के कुन्दे को पैर से खिसकाकर बंद करते हैं तो यह गलत है। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही शटर अथवा ताले पर लात मारने से धीरे-धीरे दुकान की बिक्री प्रभावित होने लगती है। इसलिए शटर के कुन्दे को पैर से खिसकाकर बंद नहीं करना चाहिए।

इन तस्वीरों को नहीं लगाएं

वास्तु के अनुसार व्यवसायिक स्थल, ऑफिस या प्रतिष्ठान पर टाइटैनिक जैसे पानी में डूबते हूए जहाज की तस्वीर भूल कर भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से व्यापार धीमा चलने लगता है। साथ ही आय प्रभावित होती है। वहीं ऑफिस में अपनी सीट के पीछे पहाड़ों की फोटो लगाएं। वहीं प्रतिष्ठान में रोज श्री सूक्त का पाठ अथवा लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। 

ये पौधे नहीं लगाएं

दुकान, संस्थान अथवा प्रतिष्ठान में सजावट के लिए कभी कांटे वाले पेड़-पौधे जैसे कैक्ट्स (नागफनी), बोन्साई आदि नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है। साथ ही वास्तु दोष लगता है और व्यापार धीमा चलता है। इसलिए ऐसे पौधे नहीं लगाने चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024