Varuthini Ekadashi 2025: शास्त्रों में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। आपको बता दें कि साल में 24 एकादशी आती हैं। साथ ही महीने में दो एकादशी पड़ती हैं, एक कृष्ण पक्ष तो दूसरी शुक्ल पक्ष। मान्यता है कि जो व्यक्ति पूरे दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की आराधना करता है। उसकी सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। साथ ही धन- समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं इस बार वरुथिनी एकादशी आज यानी 24 अप्रैल को मनाई जा रही है। साथ ही इस दिन लक्ष्मी नारायण राजयोग भी बन रहा है। जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानते हैं तिथि और शुभ मुहूर्त…

वरुथिनी एकादशी तिथि 2025 (Varuthini Ekadashi Tithi 2025)

वैदिक पंचांग के अनुसार वरुथिनी एकादशी की तिथि 23 अप्रैल को शाम 4 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 24 अप्रैल  को दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगी।

वरुथिनी एकादशी शुभ मुहूर्त (Varuthini Ekadashi 2025 Shubh Muhurat) 

पंचांग के मुताबिक वरुथिनी एकादशी के दिन अभिजीत मुहूर्त बन रहा है। यह मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। आप लोग इस मुहूर्त में पूजा- अर्चना कर करते हैं। 

बन रहा है लक्ष्मी नारायण राजयोग

वरुथिनी एकादशी के दिन शुक्र और बुध के योग से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है। इस राजयोग को ज्योतिष में बेहद शुभ माना गया है।

वरुथिनी एकादशी पारण का समय (Varuthini Ekadashi 2025 Paran Timings) 

व्रत का पारण समय द्वादशी के दिन यानी 25 अप्रैल शुक्रवार को किया जाएगा। समय सुबह 5 बजकर 46 मिनट से 8 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस दौरान व्रती को स्नान करके पूजा करनी चाहिए फिर व्रत का समापन करना चाहिए।

वरुथिनी एकादशी का धार्मिक महत्व

वरूथिनी एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही धन- समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं वरुथिनी एकादशी का व्रत अन्नदान, कन्यादान दोनों श्रेष्ठ दानों का फल मिलता है। वहीं आपको बता दें कि इस एकादशी पर भगवान विष्णु के वराह अवतार की आराधना करने का विधान है। विशेष रूप से यह व्रत उन लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया है जो जीवन में किसी शारीरिक, मानसिक या आर्थिक कष्ट से गुजर रहे हो। 

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025