Surya Transit In Sagittarius: साल के अंतिम महीने दिसंबर में कई छोटे और बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिसमें ग्रहों के राजा सूर्य देव का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि सूर्य देव 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। धनु राशि पर गुरु ग्रह का आधिपत्य है और सूर्य देव की गुरु ग्रह के साथ मित्रता है। ऐसे में सूर्य देव का गोचर बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं सूर्य देव के गोचर से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही करियर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का धनु राशि में प्रवेश लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि में ही भ्रमण करेंगे। इसलिए धनु राशि के लोगों के जीवन में शुभ प्रभाव बढ़ेगे और आपको करियर से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में कमाई बढ़ेगी और आपको शुभ लाभ की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं इस दौरान आपको पार्टनरशिप के काम में सफलता मिलेगी। वहीं आपकी सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। वहीं आप काम- कारोबार के संबंध से य़ात्रा भी कर सकते हैं।
मीन राशि (Meen Zodiac)
सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश करते ही आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। वहीं हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और कमाई के नए जरिए बनेंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आपके परिवार के खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ होगा और कारोबार का विस्तार होगा। वहीं इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की कार्यशैली में निखार देखने को मिलेगा। साथ ही उनको कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए सूर्य देव का धनु राशि में गोचर अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से चतुर्थ स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही वाहन और प्रापर्टी का सुख मिल सकता है। वहीं करियर की कमाई से सफलता मिलेगी और मेहनत का फल सफलता के रूप में मिलेगा। साथ ही अगर आप रियल स्टेट, जमीन- जायदाद और होटल लाइन से जुड़ा हुआ है, तो आपको विशेष लाभ हो सकता है। रिवार के लोगों से आपको हर प्रकार का सहयोग मिलेगा और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें:
मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024
कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024