चंद्र ग्रहण का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस साल का सूर्य ग्रहण 16 मई (सोमवार) को पड़ा है। जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। साथ ही आज वैशाख की पूर्णिमा भी है। इस पूर्णिमा को पीपल पूर्णिमा भी कहते हैं। इसलिए इस दिन पीपल के पेड़ी की पूजा और उपाय करना शुभ फलदायी माना गया है। साथ ही यह चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा पर विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लगा है। इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ रही है। बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण दोनों परिघ योग में होंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार ऐसा योग 80 साल बाद बनने जा रहा है। इसलिए धन में वृद्धि के लिए इस दिन ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। जिनको करने से घर में सुख- समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

सुख- समृद्धि के लिए करें ये उपाय:

चंद्र ग्रहण के पहले स्नान करके सफ़ेद या लाल वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर में किसी साफ़ स्थान पर आसन लगाकर बैठ जाएं। चंद्र ग्रहण लगते ही चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद दाएं हाथ में रुद्राक्ष की माला और बाएं हाथ में 5 गोमती चक्र लेकर  “ॐ क्रीं कालिके स्वाहा ॐ” मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से मां दुर्गा और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही घर में सुख- समृद्धि बनी रहेगी।

पीपल के पेड़ पर जलाएं दीपक:

वैशाख पूर्णिमा के दिन पीपल पर जल चढ़ाएं और  घी का दीपक जलाएं। इसके बाद पीपल के वृक्ष की 7 परिक्रमा करें। इस दौरान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करते रहें। ऐसा करने से मां आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही सदा उनकी कृपा आप पर बनी रहेगी।

भगवान विष्णु को अर्पित करें माला:

सुबह या शाम स्नान करने के बाद पीपल के 11 पत्ते लें और इन्हे गंगा जल से शुद्ध कर लें। इसके बाद इन पत्तों पर सिंदूर या लाल चंदन से श्री लिखें और इनकी माला बनाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। ऐसा करने से धन आगमन के मार्ग खुलेंगे। साथ ही मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी। क्योंकि जहां विष्णु जी की पूजा- अर्चना होती है। वहां मां लक्ष्मी विराजमान रहतीं हैं।

चांदी के टुकड़े का करें उपाय:

चंद्र ग्रहण से एक दिन पूर्व एक बर्तन में चांदी का टुकड़ा रखें और उसे गंगाजल और दूध में डुबो दें। चंद्र ग्रहण वाले दिन उसे चंद्रमा की छाया में रखें। अगले दिन उस चांदी के टुकड़े को उठाकर अपनी तिजोरी में रख दें। यह उपाय आपके घर को धन धान्य से भर देगा।