Shash And Malavya Rajyog: वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके शुभ योग और राजयोग का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव सीधेतौर पर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि अभी शनि देव अपनी स्वराशि कुंभ में संचऱण कर रहे हैं और वहीं 19 मई को शुक्र देव अपनी स्वराशि वृष में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे शश और मालव्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। आपको बता दें कि यह राजयोग 30 साल बाद बन रहे हैं। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत में बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य और शश राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। इसलिए इस दौरान करियर में अपने काम की बदौलत आप अपने कार्यस्थल में सराहना पाएंगे। आपको बिजनेस में खूब धन कमाने के अवसर मिलेंगे। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो आपको कारोबार मेंं अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं जो जातक विदेश यात्रा का मन बना रहे थे या फिर पढ़ने के लिए विदेश जाना चाहते थे, उन्हें भी यह मौका मिलेगा। साथ ही इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं इस समय आपको पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मालव्य और शश राजयोग आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपको नए प्रोजेक्ट मिलेंगे, जिससे अतिरिक्त आमदनी के योग बनते दिख रहे हैं। वहीं इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही इस दौरान नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। वहीं इस समय आपकी आपके कम्यूनिकेशन में सुधार होगा। जिससे लोग आपके इंप्रेस होंगे। 

तुला राशि (Tula Zodiac)

आप लोगों के लिए मालव्य और शश राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। इसलिए इस दौरान आपको बिजनेस में खूब धन कमाने के अवसर मिलेंगे, वहीं नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होगा और प्रमोशन भी मिल सकता है। वहीं इस दौरान आपको प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। साथ ही अगर आप फिल्म लाइन, मीडिया, मॉडलिंग और फैशन डिजाइनिंग से जुड़ा काम- कारोबार करते हैं तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024