Tulsidas Jayanti 2023: हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को तुलसीदास जयंती मनाई जाती है। इन्हें सर्वश्रेष्ठ कवियों में से एक माना जाता है। इन्होंने श्री रामचरितमानस के साथ 12 महान ग्रंथों की रचना की थी इस साल तुलसीदास जी का 526 वां जन्मदिन मनाया जा रहा है।
गोस्वामी तुलसीदास जी ने अनेक ग्रंथों की रचना की थी। जिसमें श्री रामचरितमानस, हनुमान चालीसा, संकटमोचन हनुमानाष्टक, दोहावली, जानकी मंगल,हनुमान बाहुक आदि की रचना की थी। उन्हें एक सर्वश्रेष्ठ कवि के रूप में माना जाता है। तुलसीदास जी ने अपनी कई बातों के बारे में लिखा, जिनका पालन करके व्यक्ति सुरक्षित जीवन के साथ सुख-सौभाग्य के साथ रह सकता है। जानिए ऐसी ही कुछ बातों के बारे में, जो आपको अच्छा जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
कहा जाता है कि गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में हुआ था। जन्म के समय रोने के बदले उनके मुख से राम नाम निकला था। इसी के कारण उनका नाम रामबोला रख दिया गया था। बचपन में ही मां की मृत्यु हो जाने के बाद उनकी दासी चुनिया ने उनका लालन पालन किया था। लेकिन महज पांच साल की उम्र में उनका भी निधन हो गया था।
तुलसीदास जी के अनमोल विचार
- एक व्यक्ति को वही स्वप्न देखना चाहिए, जो पूरा हो, क्योंकि सपने टूटने या पूरा न होने पर दुख अधिक होता है।
- व्यक्ति को हमेशा परोपकारी रहना चाहिए। जिस तरह से फल आने पर वृक्ष झुक जाता है, बारिश के समय बादल झुक जाते हैं और संपत्ति के समय सज्जन का स्वभाव नम्र होता है।
- मीठे वचन चारों ओर सुख ही सुख फैलाते हैं। ऐसे वचन किसी को भी अपना बना लेते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को चाहिए कि वह कठोर वचनों को छोड़कर मीठा बोलने का प्रयास करे।
- धर्म का काम किसी का मत बदलना नहीं , बल्कि मन बदलना है। एक व्यक्ति इसके आधार पर सही रास्ते में चल सकता है।
- क्रोध व्यक्ति का सबसे बड़ा शत्रु होता है, जो आपके जीवन का अंत करने में सामर्थ्य है। इसका चेहरा हमेशा मित्र की तरह लगता है, लेकिन इसकी धार तलवार की तरह होती है, जो एक ही बार में सब कुछ नष्ट कर देती है।