Tulsi Vivah 2023: हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। भगवान विष्णु को समर्पित इस मास में कई बड़े-व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इस माह के साथ चातुर्मास समाप्त होता है और भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इसके बाद तुलसी के साथ विवाह कराया जाता है। विवाह पर भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप की तुलसी के पौधे से विवाह कराया जाता है। इसे तुलसी विवाह के नाम से जानते हैं। बता दें कि इस साल तुलसी विवाह 24 नवंबर 2023 को किया जाएगा। जानें तुलसी विवाह का मुहूर्त, तिथि और महत्व।

तुलसी विवाह 2023 तिथि व मुहूर्त

तुलसी विवाह द्वादशी तिथि पर – 24 नवंबर 2023, शुक्रवार
द्वादशी तिथि प्रारम्भ – 23 नवंबर 2023 को रात 09 बजकर 01 मिनट तक
द्वादशी तिथि समाप्त – 24 नवंबर 2023 को शाम 07 बजकर 06 मिनट तक
तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त- 24 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से दोपहर 2 बजकर 38 मिनट तक।

तुलसी विवाह 2023 पर बन रहा शुभ योग

तुलसी विवाह के दिन अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा रहा है। इस दिन सूर्योदय से लेकर 25 नवंबर को सुबह 6 बजकर 51 मिनट तक है। इसके साथ ही अमृत सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 50 मिनट से शाम 4 बजकर 1 मिनट तक है।

तुलसी विवाह 2023 का महत्व

हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। तुलसी विवाह पूरे देश में धूमधाम से मनाती है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति और परिवार के सदस्यों की भलाई के लिए इस दिन व्रत रखती है। तुलसी को स्वयं देवी महालक्ष्मी का अवतार माना जाता है, जो पहले ‘वृंदा’ के रूप में पैदा हुई थीं। वैवाहिक सुख पाने के लिए महिलाएं पूरी श्रद्धा के साथ देवी लक्ष्मी की प्रार्थना करती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे और भगवान शालिग्राम का विवाह कराने की परंपरा है। माना जाता है कि इस दिन विधि पूर्वक तुलसी विवाह करने से शादीशुदा जीवन में खुशहाली आती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।