Vastu Tips For Tulsi: सनातन धर्म में तुलसी का पौधा बहुत पवित्र और पूजनीय माना गया है। इस पौधे को घर में रखना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नियमित रूप से सुबह-शाम तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इसके अलावा, मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। हालांकि, वास्तु में तुलसी के पौधे से जुड़ी कुछ खास बातें और नियम हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी है। वास्तु में तुलसी के पौधे के आस-पास कुछ चीजों को रखने की मनाही है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे तुलसी मां और भगवान विष्णु क्रोधित हो सकते हैं। ऐसे में इस लेख में आज हम आपको बताएंगे कि तुलसी के पौधे के पास किन पौधों को नहीं रखना चाहिए।
शमी का पौधा
शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी के पास शमी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। अगर आप दोनों पौधों को एक साथ रखते हैं तो इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके घर में ये दोनों पौधे हैं, तो इन्हें कम से कम 5 फीट की दूरी पर रखें। इससे आपको नकारात्मक प्रभावों से बचने में मदद मिलेगी।
कैक्टस
कैक्टस के कांटे केतु ग्रह से जुड़े होते हैं और इसे घर में रखने से नकारात्मकता फैलता है। ऐसे में वास्तु की मानें तो तुलसी के पास कभी भी कैक्टस का पौधा नहीं रखना चाहिए। शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि कैक्टस को घर के अंदर भी नहीं रखना चाहिए। अगर आप इसे घर में रख रहे हैं तो इसे तुलसी के पास बिल्कुल न रखें।
झाड़ू
शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि शाम के समय झाड़ू लगाना मां लक्ष्मी को नाराज कर सकता है। इसके अलावा, तुलसी के पौधे के पास झाड़ू रखना भी ठीक नहीं माना जाता। ऐसा करने से घर में आर्थिक समस्याएं और कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
कूड़ादान
तुलसी की पूजा में खास ध्यान रखा जाता है कि इसके पास कूड़ादान न रखा जाए। वास्तु के अनुसार, कूड़ादान को तुलसी के पास रखने से तुलसी माता नाराज हो सकती हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज होती हैं जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं।
चप्पल-जूते
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास कभी भी चप्पल-जूते नहीं रखने चाहिए। मान्यता है कि जूते-चप्पल रखने से तुलसी मां का अपमान होता है। इसके साथ ही घर में दरिद्रता आ सकती है।
तुलसी लगाने की सही दिशा
वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में लगाना चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा, तुलसी के पौधे को हमेशा ऐसे स्थान पर लगाएं, जहां धूप आती हो। अंधेरे स्थान पर तुलसी रखने से घर में परेशानियां आती हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।