Tulsi Plant Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद पूजनीय माना जाता है और इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप कहा गया है। धार्मिक मान्यता है कि घर में तुलसी होने से सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वहीं, ज्योतिष की मानें तो अगर आप नियमित रूप से तुलसी की पूजा करते हैं और उसके समीप दीपक जलाते हैं तो इससे धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। लेकिन केवल तुलसी लगाना ही पर्याप्त नहीं है, इसे सही दिशा और सही स्थान पर लगाना बहुत जरूरी है। दरअसल, वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर घर में तुलसी गलत जगह पर लगाई जाए तो शुभ की बजाय अशुभ परिणाम भी मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी लगाने की सही दिशा क्या है…

तुलसी लगाने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा लगाने के लिए उत्तर, उत्तर-पूर्व (ईशान कोण), पूर्व या घर का मध्य भाग सबसे उत्तम माना गया है। मान्यता है कि इन दिशाओं में तुलसी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

इस दिशा में न लगाएं तुलसी

घर की दक्षिण दिशा में तुलसी का पौधा लगाना वर्जित माना गया है। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से परिवार को नुकसान हो सकता है और जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं घर के बीच वाले हिस्से (मध्य स्थान) को तुलसी लगाने के लिए सबसे शुभ माना गया है।

तुलसी रखने की सही जगह

वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा हमेशा घर के मुख्य द्वार के पास या आंगन में लगाना चाहिए। वहीं, तुलसी को गेट के बिल्कुल पास नहीं रखना चाहिए। इसे घर के सामने वाले हिस्से या खुली जगह में रखना उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से घर के वास्तु दोष दूर होते हैं और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती।

धूप वाली जगह हो जरूरी

तुलसी का पौधा हमेशा ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जहां पर्याप्त धूप और हवा आती हो। तुलसी छाया में नहीं पनपती, इसलिए इसे आंगन, छत या बालकनी जैसे स्थानों पर रखना सबसे अच्छा माना गया है।

तुलसी के पौधे के फायदे

  • घर में तुलसी होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और नकारात्मकता दूर रहती है।
  • घर में तुलसी का पौधा लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
  • घर में तुलसी का पौधा होने से मन शांत रहता है और परिवार के रिश्तों में मधुरता बनी रहती है।
  • इसके अलावा नियमित रूप से तुलसी की पूजा करने से पापों का नाश होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।