नया साल शुरू होने में कुछ ही समय बाकी रह गया है और हर किसी के मन में यह सवाल आने लगा है कि साल 2022 उसके लिए कैसा रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है जिसका सीधा प्रभाव मनुष्य के जीवन पर पड़ेगा।  

जानिए कब बनेगा त्रिग्रही योग

साल 2022 में शनि की राशि मकर में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। शनि ग्रह पहले से मकर राशि में स्थित हैं, 5 जनवरी को बुध भी इस राशि में पहुंच जाएंगे और इसके बाद 14 जनवरी को सूर्य भी मकर राशि में गोचर कर जाएंगे। मकर राशि में शनि, सूर्य और बुध की युति से त्रिग्रही योग बनेगा, जिसे शुभ नहीं माना जा रहा है। क्योंकि शनि और सूर्य एक दूसरे से शत्रु भाव रखते हैं। ऐसे में 4 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं. जानिए उन राशियों के बारे में…

कन्या राशि:

इस राशि के लोगों को सेहत के प्रति सजग रहने की जरूरत है। पेट और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। इस कारण खानपान को लेकर बेहद सावधान रहें। बाहर के खाने से खासतौर पर परहेज करें। किसी भी प्रॉपर्टी के लेन- देन में सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा दुर्घटना के योग बन रहे हैं। माता- पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आप अगर किराये मकान में रहते हैं तो आप घर बदल सकते हैं।

तुला राशि:

इस राशि वालों के लिए भी ये समय उनकी सेहत को लेकर मुश्किल भरा हो सकता है। त्रिग्रही योग इन लोगों के लिए बड़े बदलाब के संकेत दे रहा है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकते हैं। अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। गले, छाती और कमर दर्द की समस्या हो सकती है।( यह भी पढ़ें)- इन 4 राशि के लोगों का ऑफिस में रहता है दबदबा, देखें- क्या आपकी भी राशि है इसमें शामिल

धनु राशि:

इन राशि वालों के लिए भी जनवरी का महीना थोड़ा मुश्किलें बढ़ा सकता है। त्रिग्रही योग दांपत्य जीवन में उथल- पुथल की स्थिति पैदा कर सकता है। सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। पेट या ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि आप व्यापार से जुड़े हुए हैं तो सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान आप जॉब भी बदल सकते हैं।

मकर राशि:

मकर राशि के लोगों को कुछ भी प्राप्त करने के लिए कई गुणा ज्यादा परिश्रम करने की जरूरत होगी। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। खर्चों में इजाफा होगा, इस दौरान आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है। वायु रोग और जोड़ों के रोग से संबधित परेशानी हो सकती है। इस समय कोई जमीन- जायदाद का सौदा कर सकते हैं।