Trigrahi Yoga: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह काफी शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र को धन-वैभव, आकर्षण का कारक माना जाता है। इसके साथ ही जब यह मंगल और चंद्रमा के साथ युति करता है, तो इसका फल की गुना अधिक बढ़ जाता है। बता दें कि सिंह राशि में पहले से ही मंगल और शुक्र ग्रह विराजमान है। ऐसे में चंद्रमा भी आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में सिंह राशि में चंद्रमा, शुक्र और मंगल की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। त्रिग्रही योग बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं कि त्रिग्रही योग बनने से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य और भौतिक सुखी का कारक माना जाता है। इसके साथ ही मंगल को साहत, विजय का और चंद्रमा को आर्थिक उन्नति और सुख का कारक माना जाता है। ऐसे में इन तीनों ग्रहों की युति से कुछ राशियों के जीवन में तरक्की, आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

मेष राशि

त्रिग्रही योग बनने से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ अचानक धन लाभ मिल सकता है। दरअसल, शुक्र को धन भाव का स्वामी माना जाता है। ऐसे में यह चंद्रमा और मंगल के साथ धन योग बना रहे हैं। ऐसे में अचानक धन लाभ होने के साथ तरक्की और करियर के नए रास्ते खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

मिथुन राशि

त्रिग्रही योग बनने से इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिल सकता है। करियर और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही धन लाभ और संपत्ति खरीद सकते हैं। कानून संबंधी कामों से सफलता हासिल हो सकती है।

सिंह राशि

इस राशि में चंद्रमा, मंगल और शुक्र ग्रह की युति से त्रिग्रही योग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा करने वाले लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। प्रमोशन मिलने के पूरे आसार है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है।