भारतीय ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। इसके अलावा एक राशि में ही दो ग्रहों की युति का भी बेहद महत्व है। जब भी किसी एक राशि में दो ग्रहों का आगमन होता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। वहीं जब एक साथ किसी राशि में 3 ग्रह आते हैं तो इसे त्रिग्रही योग कहते हैं।
गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि मीन में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। मीन राशि में इस योग के कारण कुछ राशियों के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा तो कुछ लोगों अशुभ प्रभाव भी देखने को मिलेगा। वैदिक पंचांग के अनुसार 17 मई को पराक्रमी ग्रह मंगल मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं।
इसके पहले इस राशि में देवगुरु बृहस्पति और सुख-वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह मीन राशि में पहले से ही विराजमान है। इसलिए जानकारों के मुताबिक शुक्र, गुरु और मंगल ग्रह के मीन राशि में होने पर त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है, आइए जानते हैं राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
वृषभ राशि: यह राशि शुक्र ग्रह की स्वामित्व वाली राशि है। मीन राशि में त्रिग्रही योग बनने से इस राशि के लिए शुभ योग बन रहे हैं। वहीं इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह, लाभ स्थान पर बैठे हुए हैं। इसके चलते जातक को नौकरी में प्रमोशन के साथ अच्छे धन लाभ के संकेत हैं। इस दौरान यही जातक कोई भी नया और शुभ कार्य करना चाहते हैं तो उनके लिए यह समय सर्वोत्तम है। इस समय आरंभ किये गए कार्य में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। वृष राशि के जातकों का संबंध मजबूत होगा। बड़े अधिकारियों के साथ उठना बैठना हो सकता है। रोजगार की दिशा में किया गया हर प्रयास सफल रहेगा।
मिथुन राशि: मीन राशि में त्रिग्रही योग बनने से मिथुन राशि के जातकों को उनके भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान मिथुन राशि के जातकों को अच्छा खासा मुनाफा मिलने के संकेत है। यह योग वैवाहिक जीवन और व्यापार में सुख और समृद्धि का सूचक है, जिसके कारण आपके लव लाइफ में रोमांच देखने को मिल सकता है। इस दौरान व्यापारी जातकों को धन लाभ के संकेत हैं। साथ ही जातकों के जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। आय के साधन बढ़ेंगे, वहीं उधार दिए गए धन भी वापस मिलने के योग है। वाहन का खरीदना चाहते हैं तो उस दृष्टि से ही ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशि: मंगल-शुक्र आपके पंचम भाव में उपस्थित होंगे। ऐसे में ये समय जातकों के लिए धन लाभ की स्थिति बनने के साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। उच्चाधिकारियों से संबंध बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता देखने को मिल सकती है। आपके लिए सुख और ऐशोआराम में वृद्धि होगी। घर में यह कहीं भी बड़ों के साथ मतभेद से बचें।
