Trigrahi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। इन्हें ग्रहों में से शुक्र और राहु आते हैं, जो एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जहां प्रेम-आकर्षण, धन-वैभव, ऐश्वर्य के दाता शुक्र 28 जनवरी से मीन राशि में विराजमान है। वहीं रहस्य का कारक राहु भी इसी राशि में विराजमान है। इसके साथ ही फरवरी माह के आरंभ में यानी 1 तारीख को चंद्रमा भी इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में शुक्र, राहु और चंद्रमा की युति से त्रिग्रही युति का निर्माण हो रहा है। इस योग के निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव पड़ेगा, लेकिन इन तीन राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। जानें इन लकी राशियों के बारे में…
वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)
इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों को व्यापार और नौकरी में खूब लाभ मिलने वाला है। दोस्तों के साथ यादगार पल बीतने वाला है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि होने वाली है। इसके साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। भाई-बहनों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। इसके साथ ही माता के साथ आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। आपके जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए भी त्रिग्रही योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ खूब तरक्की हो सकती है। आप अपनी रचनात्मकता से अच्छे निर्णय लेने में समर्थ होंगे। इसके साथ ही आपके रिश्ते सहकर्मियों के साथ मधुर होंगे। नौकरी के की नए अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा काम के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। आयात-निर्यात के मामले में सफलता हासिल कर सकते हैं। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य से काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इ्स राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही अविवाहित है, तो शादी का प्रस्ताव आ सकता है। धन से जुड़े कोई बड़े फैसले ले सकते हैं। माता-पिता, गुरु और मेंटर का पूरा साथ मिल सकता है। इसके साथ ही जीवन आनंदमय रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ विवाह के साथ बंध सकते हैं। जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। ऐसे ही जनवरी के चौथे सप्ताह किन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। जानें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।