Trigrahi Yog 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ऐसे ही सूर्य की राशि में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। यह योग काफी दुर्लभ माना जाता है। इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ व्यक्तित्व पर भी पड़ता है। बता दें कि 25 जुलाई 2023 को सिंह राशि में मंगल, शुक्र और बुध ग्रह की युति हुई है। जानिए त्रिग्रही योग बनने से इन 5 राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में इन ग्रहों की युति पांचवें भाव में हुई है। ऐसे में इस राशि के जातकों को उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने के साथ-साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही व्यापार में भी मुनाफा मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
वृषभ राशि
इस राशि में मंगल, शुक्र और बुध चौथे भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भा सफलता हासिल होगी। बिजनेस में भी अपार सफलता मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।
मिथुन राशि
इस राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण तीसरे भाव में हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी, बिजनेस में अपार सफलता मिलने के साथ धन लाभ हो सकता है। मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। अगर किसी जगह निवेश करने का प्लान बना रहे हैं, तो कर सकते हैं। इससे आपको धन लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। परिवार का पूरा साथ मिल सकता है।
सिंह राशि
इस राशि के प्रथम भाव में ही तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भी लाभ ही लाभ मिल सकता है। कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। आर्थिक लाभ मिलने के भी आसार नजर आ रहे हैं।
तुला राशि
इस राशि में त्रिग्रही योग ग्यारहवें भाव में बना रहा है। ऐसे में धन योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में समाज में मान-प्रतिष्ठा के साथ धन लाभ हो सकता है। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। विदेष जाने का भी मौका मिल सकता है।