Tri Grahi Yog 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते रहते हैं। इस ग्रह की स्थिति में परिवर्तन का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से जरूर पड़ता है। आपको बता दें कि 3 अक्टूबर को मंगल ग्रह तुला राशि में गोचर कर गए थे। इस राशि में पहले से ही केतु ग्रह विराजमान हैं। इसके साथ ही 15 अक्टूबर को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में तुला राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। तीन ग्रहों की युति से बनने वाला ये योग काफी शुभ माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 अक्टूबर को चंद्रमा दोपहर 2 बजकर 19 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में यह त्रिग्रही योग भंग हो जाएगा। त्रिग्रही योग बनने से हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव जरूर पड़ेगा। लेकिन ये तीन राशियां ऐसी है, जो खूब धन लाभ के साथ समाज में मान-सम्मान पाएंगी।

मिथुन राशि

इस राशि में त्रिग्रही योग पांचवे भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। सट्टा-बाजार जैसे शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ ही लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी शानदार सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी खूब मुनाफा मिलने के आसार है। बिजनेस के कारण किसी विदेश यात्रा में जाने का मौका मिल सकता है। धन कमाने के कई शानदार मौके मिल सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सजग रहने की जरूरत है।

कन्या राशि

इस राशि में त्रिग्रही योग दूसरे भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में शुभ परिणाम पड़ सकता है। करियर पक्ष की बात करें, तो नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक पक्ष की बात करें, तो जीवन में कई सफलताएं लिखी हुई है। कड़ी मेहनत का आपको अब फल जरूर मिलेगा। धन लाभ के कई नए स्तोत्र खुल कते हैं। बिजनेस में भी लाभ मिलने के पूरे आसार है। कोई बड़ी डील साइन हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।  

धनु राशि

इस राशि में त्रिग्रही ग्रह ग्यारहवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कई इच्छाएं पूरी भी हो सकती है। आपको नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। अपने व्यक्तित्व के बल में हर किसी के चहेते हो सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में भी सफलता हासिल हो सकती है। विदेश से धन लाभ हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस में पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं, तो भविष्य में जरूर लाभ मिल सकता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।