सूर्य ग्रहण आज सोमवार(21 अगस्त) को रात में करीब 9 बजे लगेगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। जहां ग्रहण दिखेगा नहीं, वहां इसका प्रभाव नहीं होगा। लेकिन राशियों पर असर जरूर पड़ेगा। सूर्य, चंद्रमा, बुध और राहु की दशा एक ही राशि सिंह में होगी। केतु, राहु, चंद्रमा और सूर्य की एक प्रकार से दशा बनने वाली है। इस ग्रहण का प्रभाव राशियों पर अधिक होगा। जो जातक सिंह लगन और मघा नक्षत्र में पैदा हुए हैं, उन पर सबसे ज्यादा इसका असर होगा। ऐसे मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि ग्रहण का राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

मेष– इस राशि वालों के लिए ग्रहण पांचवें भाव में लगेगा। यह भाव शिक्षा और संतान का होता है। ग्रहण की वजह से संतान सुख में हानि हो सकती है या फिर संतान को कष्ट का संयोग बन सकता है। कालसर्प दोष हो तो स्थिति चिंताजनक हो सकती है। गर्भवती महिलाएं सावधानी बरतें।

वृषक– ग्रहण इस राशि वाले जातकों के चौथे भाव को प्रभावित करेगा। इससे माता-पिता के सुख में हानि हो सकती है। पारिवारिक सुख में तनाव हो सकता है। कष्ट महसूस होगा। दिल के मरीजों को सावधान रहना होगा। यह समस्या बढ़ा सकता है। अस्थाई संपत्ति की हानि का योग बन रहा है।

मिथुन– ग्रहण इनके तीसरे भाव में लगेगा। इसके कारण किसी करीबी व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है या फिर उनसे धोखा मिल सकता है। इसलिए गैरजरूरी लड़ाई-झगड़े में नहीं पड़ना चाहिए। बहनों को कष्ट हो सकता है।

कृक- यह कुंडली के दूसरे भाव को प्रभावित करेगा। चंद्रमा के पीड़ित होने की वजह इस राशि पर दोहरा असर पड़ेगा। मन अशांत रहेगा। बहुत अधिक खर्च हो सकता है। वाणी दोष हो सकता है। किसी भी तरह के गलत निर्णय लेने से बचें।

सिंह– इसी राशि के लगन में ग्रहण में लग रहा है। जिन भी लोगों का कोई वाद-विवाद चल रहा है, उन्हें दंड मिलने का योग बनेगा। जिनका कुंडली में शनि खराब चल रहा है, वे खास तौर पर सावधानी बरतें।

कन्या– इस राशि के जातकों को यात्रा बहुत ज्यादा करनी पड़ सकती है। हालांकि, यह यात्रा लाभकारी नहीं होगी, यह कष्ट और भय वाली होगी। दूर जाने का योग बनेगा, लेकिन यात्रा लाभकारी नहीं रहेगी।

तुला- आय और संतान सुख में कष्ट पैदा हो सकता है। बाहरी कार्यों में समस्या पैदा हो सकती है। शिक्षा में रुकावट हो सकती है। इसके अलावा व्यापार में भी बाधा का योग बनेगा। मन अशांत रहेगा।

वृश्चिक– इस राशि के जातकों की कुंडली के दसवें भाव में ग्रहण लगेगा। इस वजह से सरकारी करने वाले या उसके लिए प्रयास करने वालों के लिए बाधा का योग बनेगा। ट्रांसफर का योग भी बनेगा। कईयों की नौकरी भी छूट सकती है।

धनु– उत्साह में वृद्धि हो सकती है। हालांकि, अतिउत्साह आपकी हानि करवा सकता है। इसके लिए सतर्क रहना पड़ेगा। भाग्य के भरोसे कोई काम नहीं करना चाहिए। लेकिन तरक्की और उन्नति हो सकती है। भाग्य भरोसे निवेश नहीं करना चाहिए।

मकर– ग्रहण की वजह से इस राशि वाले जातकों को अचनाक दुर्घटना का भय हो सकता है। इनके आठवें भाव में ग्रहण लगेगा। इससे शरीर से चोट लग सकती है और दुश्मन भी हानि पहुंचा सकते हैं। इसलिए सतर्क रहना चाहिए।

कुंभ– इनकी कुंडली के सातवें भाग में ग्रहण लगेगा। इस वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। विवाह विच्छेद या संबंध विच्छेद हो सकते हैं। आत्मबल कमजोर हो सकता है। कार्य और व्यापार में हानि हो सकती है। विवाद की स्थिति बन सकती है। इसलिए निवेश ना करें।

मीन- भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। दुश्मनों को हराने का योग बन रहा है, हालांकि, दुश्मन भी काफी संख्या में बनेंगे। लेकिन यह गौर करने वाली बात है कि अंतिम विजय आपकी ही होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है।